कोलकाता, 26 मार्च। कप्तान सह कोच देबाशीष रे की अध्यक्षता में छह सदस्यीय भारतीय टीम 27 मार्च से साल्सोमागोइरे में होने वाली 45वीं विश्व ब्रिज चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए इटली रवाना हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कप्तान सह कोच रे ने इटली रवाना होने से पहले कहा कि टीम हर चार साल में एक बार होने वाले माइंड गेम की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कल रात यहां से रवाना हुई। टीम के अन्य सदस्यों में सुमित मुखर्जी, जग्गी शिवदासानी, संदीप ठकराल, कीजाद अंकेलसारिया और राजेश्वर तिवारी हैं।
उल्लेखनीय है कि चैंपियनशिप 27 मार्च से नौ अप्रैल तक होनी है, जिसमें भारत के महिला, मिश्रित और वरिष्ठ टीमों को मैदान में उतारने की उम्मीद है।