नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है। कांग्रेस ने निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुकाबले के लिए कोटा से प्रह्लाद गुंजल को मैदान में उतारा है।
इसके साथ ही पार्टी ने 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए कुल 190 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अजमेर से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर और तिरुनेलवेली से सी रॉबर्ट ब्रूस को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस की छठी लिस्ट
उम्मीदवार का नामराज्यरामचन्द्र चौधरीअजमेर राजस्थानसुदर्शन रावतराजसमंद राजस्थानप्रह्लाद गुंजलकोटा राजस्थानडॉ. दामोदर गुर्जरभीलवाड़ा राजस्थानएडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूसतिरुनेलवेली तमिलनाडु
बता दें कि गुरुवार को प्रह्लाद गुंजल जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी गुंजल पहले दो बार कोटा उत्तर से विधायक थे, लेकिन पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्हें काफी मुखर नेता के तौर पर देखा जाता है और उनके आने से हाड़ौती क्षेत्र में कांग्रेस को फायदा होने की उम्मीद है।
