लोकेशन:- कोरिया
दिनांक 14/07/2022
रिपोर्ट:- त्रिलोचन चक्रवर्ती
एंकर:- पर्यावरण जन जागृति के उदेश्य से हो रही “रन फॉर ग्रीन कोरिया” कार्यक्रम जिला प्रशासन कोरिया के द्वारा आयोजन किया गया जिसमें घड़ी चौक से झुमका बोट क्लब तक मैराथन दौड़ किया गया। इसके बाद झुमका बोट क्लब में वृक्षारोपण भी किया गया।
विओ:- आपको बता दें कि 14 जुलाई को सुबह 8 बजे बैकुंठपुर स्थित घड़ी चौक से झुमका वोट क्लब तक रन फॉर ग्रीन कोरिया मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.. कार्यक्रम की शुरुआत कोरिया कलेक्टर, कोरिया पुलिस अधीक्षक, बैकुंठपुर विधायक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई… दौड़ में बैकुंठपुर शहरवासी एवं बच्चों ने उत्साह से दौड़ लगाई..
कलेक्टर कोरिया ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोरिया को हरा भरा रखना है.. उन्होंने बताया आज से कुपोषण से सुपोषण अभियान शुरू किया गया है जिसमें कुपोषित बच्चों के घर में पांच पौधे लगाए जाएंगे खासकर मुंनगा और पपीता के पौधे लगाए जाएंगे और समय -समय पर जिला प्रशासन पौधों की मॉनिटरिंग करेगी.. इस अभियान की शुरुआत कलेक्टर ने कुपोषित बच्ची अंशिका के घर जाकर उससे ही पौधा लगवाकर की..
वहीं बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंह देव ने कहा कोरिया जिला को हरा भरा बनाना है और कुपोषण को जड़ से मिटाना है।