श्रीलंका:- श्रीलंका सरकार ने 1996 वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के बयान के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह से माफी मांगी है।
दरअसल श्रीलंका का वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन रहा था। श्रीलंका टीम वर्ल्ड कप लीग के बाद पॉइंट टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। श्रीलंका की हार के बाद पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका के एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सचिव जय शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे।
रणतुंगा ने कहा था कि जय शाह का श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों पर दबदबा है। उनकी मिलीभगत की वजह से ही श्रीलंका की क्रिकेट का बुरा हाल हो रहा है। वह केवल अपने पिता के कारण शक्तिशाली हैं, जो भारत के गृह मंत्री हैं। जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं।
