
रायपुर Raipur : यातायात में पदस्थ आरक्षक 1880 अजीत साहू को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई चालानी कार्रवाई के दौरान वाहन चालक से अवैध वसूली प्राप्त करने के कारण की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच किया है। ट्रैफ़िक डीएसपी सतीश ठाकुर को जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन देने आदेशित किया गया है। यातायात निरीक्षक कृष्ण चंद्र सिदार के अधीन आरक्षक पदस्थ था,सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
