Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर दी प्रतिक्रिया…
    News

    भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर दी प्रतिक्रिया…

    By Tv 36 HindustanSeptember 12, 2024Updated:September 12, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    **भोपाल, 10/09/2024। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा हमेशा से किसान विरोधी रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सरकार में रहते हुए किसानों के हितों के लिए कभी कोई कार्य नहीं किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी और भाजपा सरकारें हमेशा किसानों के हितों के लिए कार्य किया है। किसान न्याय यात्रा के नाम पर मंदसौर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोयाबीन की फसल की माला पहनते हुए जारी एक वीडियो में कह रहे हैं कि अच्छे से फोटो खींचो। इससे स्पष्ट होता है कि जीतू पटवारी किसानों के हितों के लिए नहीं अपनी राजनीति चमकाने व पर्यटन पर मंदसौर के गरोठ विधानसभा के साठखेड़ा गांव आकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। *कांग्रेस सरकार में मुलताई में 24 किसानों को गोलियां से भूना था*श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हमेशा से किसानों के हितों के लिए कार्य करती आ रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी देश में सिर्फ चार जातियां बताई हैं, जिसमें एक किसान है। इन्हीं चारों जातियों के कल्याण और उत्थान के लिए भाजपा सरकारें कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य बढ़ाने का मामला हो या किसान सम्मान निधि देने का भाजपा सरकार ने ही किसानों के हितों के लिए निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के प्रति वर्ष 6 हजार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रति वर्ष प्रति किसान 4 हजार रूपए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के दिए जा रहे है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, जब बैतूल जिले के मुलताई में 24 किसानों को गोलियों से भून दिया गया था। वर्ष 2017 में कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के षड्यंत्र के चलते ही मंदसौर के 6 किसान काल कवलित हुए थे। जीतू पटवारी सोयाबीन की फसल की माला पहनकर कह रहे कि अच्छे से फोटो खींचे। *जीरो प्रतिशत पर कर्ज, अफलन पर मुआवजा भाजपा सरकार दे रही*सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्ज दे रही है। मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शीतलहर से प्रभावित फसलों का मुआवजा देने के लिए प्रयास किया और केंद्र से अनुमति दिलाई। कांगेस सरकार शीत लहर से प्रभावित फसलों को प्राकृतिक आपदा नहीं मानती थी। सोयाबीन के अफलन होने की स्थिति में किसानों को मुआवजा दिलाने का किसी ने कार्य किया तो मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। अब किसानों को सोयाबीन की अफलन की स्थिति में मुआवजा मिल रहा है। भाजपा सरकार के प्रयासों से गेहूं और दलहन के भाव बढ़ाए गए हैं। *आज ही सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढाने पारित किया प्रस्ताव*किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। आज ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कैबिनेट में सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4800 करने का प्रस्ताव पारित किया है और इसे केंद्र सरकार को भेज रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आश्वस्त किया है कि सोयाबीन के समर्थन मूल्य को लेकर वे मध्यप्रदेश सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सिंचाई पंपों के विद्युत कनेक्शन और खाद में सब्सिडी भी भाजपा सरकार दे रही है। राजस्व पुस्तिका अधिनियम (आरबीसी 6-4) में संशोधन करने का कार्य भी भाजपा सरकार ने ही किया है। *राजनीतिक रूप देकर अपनी रोटियां सेंक रहे जीतू पटवारी*श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मंदसौर जिले में बड़ी संख्या में किसान लहसुन की फसल बोते हैं। जिले के कुछ किसान लहसुन की फसल जल्द बोने के लिए सोयाबीन की खड़ी फसल पर रोटावेटर से हांका कर रहे हैं। किसान लहसुन बोने के लिए बहुत समय से ऐसा करते आए हैं, यह नई बात नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानों के इस कार्य को सोयाबीन का मूल्य नहीं मिलने का बताकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

    Post Views: 780

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित…
    Next Article भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा का राहुल गांधी के देश विरोधी बयान पर प्रतिक्रिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अगर आप भी पेट की जलन की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, फटाफट मिलेगा आराम…

    May 31, 2026

    हवाई यात्रियों को झटका रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों में कटौती की तैयारी, इतने दिन तक असर…

    May 31, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से ATF पर लगेगा नया निर्यात शुल्क, आपकी जेब पर ये होगा असर

    May 31, 2026

    प्रदेश में मौसम का यू-टर्न: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत…

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अगर आप भी पेट की जलन की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, फटाफट मिलेगा आराम…
    • हवाई यात्रियों को झटका रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों में कटौती की तैयारी, इतने दिन तक असर…
    • पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से ATF पर लगेगा नया निर्यात शुल्क, आपकी जेब पर ये होगा असर
    • प्रदेश में मौसम का यू-टर्न: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत…
    • आज दुर्ग-बेमेतरा दौरे पर CM साय, जनगणना का पहला चरण पूरा, राष्ट्रपति को महंत का पत्र, यहां सामूहिक विवाह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?