Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राजस्थान-बिहार से लेकर इन राज्यों में आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी…
    समाचार

    राजस्थान-बिहार से लेकर इन राज्यों में आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी…

    By Tv36 HindustanSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 सितंबर के लिए देश का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के बीच कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इनके असर से दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, केरल समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।
    उत्तर भारतीय राज्यों में तेज बारिश
    भारत मौसम के मुताबिक, उत्तर भारतीय राज्यों में अभी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में 15 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। लोगों को जलभराव और खराब ट्रैफिक की स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। मानसून की गतिविधियों के कारण इन क्षेत्रों में मौसम बदलता रहेगा।

    गुजरात से दक्षिण भारत तक बारिश
    पश्चिम भारत में गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत में केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी कई जगह तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

    पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश
    पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कई स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    राजस्थान, बिहार और J&K में आंधी-बिजली
    कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना है। अंडमान-निकोबार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और बिजली गिरने के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

    16 से ज्यादा राज्यों में आकाशीय बिजली का खतरा
    मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, पूर्वोत्तर के कई राज्यों, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और तेलंगाना में बिजली चमकने की आशंका जताई है। गरज-चमक के दौरान लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
    समुद्र में तेज हवाओं का अलर्ट
    समुद्री इलाकों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। सोमालिया तट और दक्षिण-पश्चिम व पश्चिम-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 65 किमी/घंटे तक पहुंच सकते हैं। गुजरात तट और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में भी तेज हवाओं का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    Post Views: 60

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article₹2,000 तक के UPI और इस पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी…
    Next Article 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…

    September 15, 2026

    ₹2,000 तक के UPI और इस पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी…

    September 15, 2026

    इन राशियों के लिए बन रहे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग, आर्थिक मामलों में मिलेगी राहत…

    September 15, 2026

    सब कुछ डिलीट करने के बाद भी फोन का Storage क्यों नहीं होता खाली WhatsApp का ये राज जान लीजिए…

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…
    • राजस्थान-बिहार से लेकर इन राज्यों में आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी…
    • ₹2,000 तक के UPI और इस पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी…
    • इन राशियों के लिए बन रहे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग, आर्थिक मामलों में मिलेगी राहत…
    • सब कुछ डिलीट करने के बाद भी फोन का Storage क्यों नहीं होता खाली WhatsApp का ये राज जान लीजिए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?