Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग…
    कोरबा

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग…

    By Tv36 HindustanJune 8, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:–सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    जिला प्रशासन द्वारा आज राजीव गांधी ऑडिटोरियम, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, सभापति नूतन सिंह ठाकुर


    कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श् कुमार निशांत, आयुक्त नगर निगम आशुतोष पांडेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
    कार्यक्रम का उद्देश्य 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विषय चयन, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार के विविध अवसरों की जानकारी प्रदान कर उनके भविष्य निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।

    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और सही कैरियर मार्गदर्शन की महत्ता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं होती हैं, आवश्यकता उन्हें पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।  कहा कि राज्य शासन युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दौरान

    मुख्य अतिथि द्वारा संदर्शिका किताब का विमोचन भी किया गया, जिसमें राज्य स्तर एवं अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षाओं का आयोजन किस प्रकार किया जाता है, उनकी चयन प्रक्रिया क्या है, इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। उक्त पुस्तकें सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को उपलब्ध कराई गई हैं तथा प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि पुस्तकों में दिए गए विषयों के संबंध में विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को विद्यालय स्तर पर कैरियर काउंसलिंग का आयोजन कर विस्तार से अवगत कराया जाए। कार्यक्रम में विधायक कटघोरा श्री पटेल द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर चयन हेतु मार्गदर्शन करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

      कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कोरबा जिले के समस्त हाई स्कूलों से लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी एवं उनके पालक

    उपस्थित हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कलेक्टर श्री दुदावत द्वारा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने तथा निरंतर परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही नहीं, बल्कि कौशल, नवाचार और सकारात्मक सोच भी सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी। उन्होंने 10वीं उत्तीर्ण छात्रों को 11वीं कक्षा में किस प्रकार अपने कैरियर का चयन करना है तथा कौन-कौन से क्षेत्र हैं, जिनमें अध्ययन कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई।

     कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कक्षा 12वीं के 450 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता निभाई गई। 

    कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा 12वीं कक्षा के छात्रों
    का मार्गदर्शन किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी ।
    कलेक्टर द्वारा बच्चों के बीच जाकर उनसे उनके संबंध में जानकारी ली गई तथा यह
    आश्वासन दिया गया कि देश के किसी भी कोने में कोरबा जिले के किसी भी विद्यार्थी को पढ़ाई पूरी करने में आर्थिक कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा भी अधिकारियों से अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनमें कॉमर्स, गणित एवं विज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न प्रमुख रहे।


    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयुक्त नगर निगम कोरबा के परिवेश को कहानी के माध्यम से बताते हुए मोबाइल के लाभ एवं हानियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। सीईओ श्री नाग द्वारा बच्चों को आगे बढ़ने के अवसरों की जानकारी दी गई। श्री हेमंत जायसवाल, जिला सूचना एवं
    विज्ञान अधिकारी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) के क्षेत्र तथा मोबाइल के माध्यम से समय का सदुपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। डॉ विशाल राजपूत, जिला चिकित्सालय कोरबा द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में
    आगे बढ़ने की संभावनाओं, उसकी शाखाओं तथा तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसी प्रकार श्री दीपेश भारती, जिला रोजगार अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रकार के रोजगार अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया
    गया। राजीव लिल्हारे, प्रबंधक (तकनीकी), सीपेट कोरबा द्वारा प्लास्टिक के उपयोग एवं विभिन्न तकनीकों के संबंध में जानकारी दी गई। देवेंद्र कंवर, उप संचालक, कृषि विभाग, कोरबा द्वारा कृषि विज्ञान, खाद
    उत्पादन, मत्स्य पालन, कृषि कार्य तथा मधुमक्खी पालन जैसे रोजगारोन्मुखी कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। एम.एम. जोशी, शासकीय महाविद्यालय कटघोरा द्वारा कला संकाय (आर्ट्स) की महत्ता पर प्रकाश


    डालते हुए बताया गया कि आर्ट्स के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं होते तथा स्वयं पर किया गया विश्वास ही सफलता की ओर ले जाता है। उपासना पाठक, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल अजगरबहार द्वारा
    कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। सुश्री तस्कीन, डी.आई.ओ., एन.आई.सी. द्वारा एम.एससी., एम.सी.ए., एम.टेक., सेट इत्यादि पाठ्यक्रमों एवं परीक्षाओं के संबंध में जानकारी
    दी गई, जिनके माध्यम से आई.टी. कंपनियों एवं अन्य क्षेत्रों में अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं तथा कौशल विकास किया जा सकता है।
    पूरे कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु
    सक्रिय सहभागिता निभाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी ताम्रेश्वर उपाध्याय द्वारा सभी अतिथियों एवं अधिकारियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। दोनों सत्रों में कुल 1047 विद्यार्थी एवं 200 अभिभावकों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं विशेषज्ञों के उपयोगी मार्गदर्शन से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सार्थक रहा।

    Post Views: 90

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई…

    June 8, 2026

    मुख्यमंत्री के हाथों मेधावी छात्रा को मिली इतने लाख रुपये की सहायता…

    June 8, 2026

    जिले में 11 जून को नहीं आएगा पानी, इन 42 इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित…

    June 8, 2026

    पीथमपुर में इस ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन…

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग…
    • उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई…
    • मुख्यमंत्री के हाथों मेधावी छात्रा को मिली इतने लाख रुपये की सहायता…
    • जिले में 11 जून को नहीं आएगा पानी, इन 42 इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित…
    • पीथमपुर में इस ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?