नई दिल्ली:- आज 5 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि मंगलवार रात 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। 5 नवंबर को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। मंगलवार सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। 5 नवंबर को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
5 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 5 नवंबर 2024 को रात 12 बजकर 17 मिनट तक
स्थायीजय योग- 5 नवंबर 2024 को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक
ज्येष्ठा नक्षत्र- 5 नवंबर 2024 को सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा
5 नवंबर 2024 व्रत-त्यौहार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत, छठ पूजा का पहला दिन (नहाय खाय)
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 02:49 से शाम 04:11 तक
मुंबई- दोपहर बाद 03:13 से शाम 04:38 तक
चंडीगढ़- दोपहर 02:48 से शाम 04:10 तक
लखनऊ- दोपहर 02:35 से दोपहर बाद 03:58 तक
भोपाल- दोपहर 02:51 से शाम 04:15 तक
कोलकाता- दोपहर 02:08 से दोपहर बाद 03:32 तक
अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:11 से शाम 04:35 तक
चेन्नई- दोपहर 02:47 से शाम 04:14 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:35 am
सूर्यास्त- शाम 5:32 pm
