Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » रायगढ़ में pm मोदी आड़े हाथ लेते हुए कहा जो गाय के गोबर में भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी,, शराबबंदी का वादा किया था शराब पर ही घोटाला कर दिया….
    छत्तीसगढ

    रायगढ़ में pm मोदी आड़े हाथ लेते हुए कहा जो गाय के गोबर में भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी,, शराबबंदी का वादा किया था शराब पर ही घोटाला कर दिया….

    By Tv 36 HindustanSeptember 14, 2023Updated:September 14, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़:- भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना कीजिए कि कोई गाय के गोबर में भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी। कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था शराब पर ही घोटाला कर दिया।

    रायगढ़ के कोडातराई में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं और बीते नौ सालों की उपलब्धियों को प्रदेश की जनता के सामने रखा। और राज्य सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। इसके पहले पीएम का उद्बोधन शुरू हुआ। पीएम ने छत्तीसगढ़ी में कहा सियान संगवारी मन ला जय जोहार। इतनी बारिश के बाद इतनी दूर से मुझे सुनाने आए हैं। मुझे प्यार आशीर्वाद जो मिलता है। आज छत्तीसगढ़ में बड़ा उत्साह का उत्सव का दिन है। इस बार भारत उपलब्धियों का उत्सव मना रहा है। कुछ दिन पहले चंद्रयान को चांद पर हमने पहुंचाया है।

    छत्तीसगढ़ में कहते हैं की छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया। वैसे ही विदेशों में कहते हैं भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया। 140 करोड़ भारतीयों की सफलता का परिणाम है जी 20 का सफल आयोजन। जी 20 में छोटे देशों को भी बड़ी भागीदारी मिली। जिन गरीबों वंचितों दलितों आदिवासियों की आवाज दबी थी उनके सपनों को हमने संकल्प में बदला। जी 20 को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ को जनता की भी भागीदारी रही नक्सलवाद थी छत्तीसगढ़ की पहचान पीएम ने कहा कि एक समय में छत्तीसगढ़ को पहचान नक्सलवाद थी। आज केंद्र की वजह से यहां की पहचान विकास कार्यों के लिए है। केंद्र छत्तीसगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही, लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार हवा हवाई बातों में उलझी है। जब से ये लोग बैठे हैं सबसे बड़ा नुकसान यहां के भाई बहनों नौजवानों को उठाना पड़ा। केंद्र की बीजेपी सरकार नौ सालों से 4 करोड़ घर दे चुकी है। हम चाहते थे कि यहां के गरीबों को भी पीएम आवास का लाभ मिले, लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार गरीबों का घर नहीं बनने दे रही। हर योजना में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे पहुंचा दिया है।

    शराबबंदी का वादा कर शराब पर ही घोटाला पीएम ने कहा कि कांग्रेस घोटालों की राजनीति करती है जिससे सिर्फ नेताओं की तिजोरी भर रही है। भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना कीजिए कि कोई गाय के गोबर में भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी। कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था शराब पर ही घोटाला कर दिया। केंद्र ने डीएमएफ योजना बनाई ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके लेकिन यहां की भ्रष्ट सरकार ने उसे भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस कार्यकाल में एटीएम की तरह छत्तीसगढ़ को लूटा जा रहा। बहुत सालों के बाद मौका मिला है फिर मौका नहीं मिलने वाला है। जितना लूटना है लूटो।

    5 सालों में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर 50 साल पहले कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने की बात की थी। कांग्रेस अपने जमाने में अपना काम ठीक से करती तो आज मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। सिर्फ 5 सालों में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। बीजेपी ने गरीबों को गरीबी से लड़ने जरूरी साधन दिए, समर्थन दिया। हमने बिचौलियों को बाहर निकाला।

    प्रधानमंत्री ने कहा सिकलसेल एनीमिया ऐसी बीमारी है जो माता पिता से बच्चों तक जाती है। बीजेपी ने सिकल सेल से मुक्ति के लिए आदिवासी भाई बहनों के लिए एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया। इससे 7 करोड आदिवासियों की जान बचाई जा सकेगी। हम सिकल सेल से आदिवासियों को मुक्ति दिला के रहेंगे।

    जी 20 में मेहमानों को कोदो, कुटकी, रागी खिलाया प्रधानमंत्री ने कहा बीजेपी का प्रयास है की छोटे किसानों की उपज का अधिक से अधिक दाम मिले। जी 20 में को मेहमान आए थे तो राष्ट्रपति ने भोज दिया था, उन्होंने मेहमानों को कोदो, कुटकी, रागी खिलाया, जिसे आदिवासी किसान उगाते हैं।पीमए ने कहा कि मोदी का मिशन है जो छोटे आदिवासी उपज उगाते हैं वो ब्रांड बने। पिछले नौ सालों में दर्जनों वन उपजों को समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलत हुए पीएम मोदी ने कहा केंद्र ने डीएमएफ योजना बनाई ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके लेकिन यहां की भ्रष्ट सरकार ने उसे भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस कार्यकाल में एटीएम की तरह छत्तीसगढ़ को लूटा जा रहा।

    पीएम ने कहा बहुत सालों के बाद मौका मिला है फिर मौका नहीं मिलने वाला है, जितना लूटना है लूटो।सनातन को ख़त्म करने पर तुला हुआ नया विपक्षी गठबंधन इसके साथ ही पीएम ने कहा कि नया विपक्षी गठबंधन इंडिया, देश से सनातन को ख़त्म करने पर तुला हुआ है। यहां की भूमि भगवान राम ननिहाल है। माता कौशल्या का भव्य मंदिर यहां है। इस पवित्र भूमि पर आप सभी को जागरुक रहना है। हमारे देश के खिलाफ आज जो साजिश हो रही उसके प्रति जागरूक कर रहा हूं। को लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं। जिनको आपने केंद्र से बाहर कर दिया है उन लोगों ने गठबंधन बनाया हैं। हमारे देश के खिलाफ आज जो साजिश हो रही उसके प्रति जागरूक कर रहा हूं। जो लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं। जिनको आपने केंद्र से बाहर कर दिया है उन लोगों ने गठबंधन बनाया हैं। उन लोगों ने तय किया है, वो सनातन को तोड़ना चाहते हैं।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews PM Modi Raigad Today latest news Today news छत्तीसगढ़ पीएम मोदी रायगढ़
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleघर में मिले सैकड़ों मवेशियों के सिर के कंकाल , बदबू आने पर बुलाई पुलिस, पहुंची पुलिस टीम तो नजारा देखकर उड़े होश…
    Next Article कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    DMF घोटाला: रानू साहू के रिश्वत का खुलासा, GPM तत्कालीन कलेक्टर लीना मंडावी को कितना मिला? स्वीकृति, के चेक कमीशन खड़े किए सवाल!

    October 31, 2026

    ब्रेकिंग कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे रामगोपाल करियारे, पूर्व में भी कोरबा में डीएसपी के पद पर दे चुके हैं सेवाएं

    October 31, 2026

    पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 विकास कार्यों की मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी आधारशिला

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
    • DMF घोटाला: रानू साहू के रिश्वत का खुलासा, GPM तत्कालीन कलेक्टर लीना मंडावी को कितना मिला? स्वीकृति, के चेक कमीशन खड़े किए सवाल!
    • ब्रेकिंग कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे रामगोपाल करियारे, पूर्व में भी कोरबा में डीएसपी के पद पर दे चुके हैं सेवाएं
    • पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 विकास कार्यों की मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी आधारशिला
    • बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?