Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » साल 2025 तक भारत में खत्म होगी टीबी, PM मोदी की खास पहल..
    समाचार

    साल 2025 तक भारत में खत्म होगी टीबी, PM मोदी की खास पहल..

    By Tv 36 HindustanMarch 24, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वाराणसी को करीब 1780 करोड़ रुपए की सौगात दी है। PM मोदी ने ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ में बटन दबाकर भारत में टीबी को खत्म करने के लिए प्रमुख पहलों की शुरुआत की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और उच्च रोकथाम प्रयोगशाला का शिलान्यास किया।इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि काशी नगरी वे शाश्वत धारा है जो हजारों वर्षों से मानवता के प्रयासों और परिश्रम की साक्षी रही है।

    काशी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जब सबका प्रयास होता है तो नया रास्ता भी निकलता है। मुझे विश्वास है कि टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ हमारे वैश्विक संकल्प को काशी एक नई ऊर्जा देगी।इसके पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में देश 21% टीबी के मरीज पाए जाते रहें हैं। पिछले 5 साल में उत्तर प्रदेश ने जो लक्ष्य प्राप्त किए हैं उनमें 16 लाख 90 हजार रोगियों को पोषण सहायता के माध्यम से अब तक 422 करोड़ का भुगतान किया गया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को 2025 तक टीबी से मुक्त करने का जो संकल्प दिया था, आज हम उसके नजदीक पहुंच चुके हैं। आज स्टॉप टीबी कैंपेन का जो थीम दिया गया है, ये वास्तव में उनके संकल्पों को मजबूती प्रदान करने और उसे आगे बढ़ाने का है। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आज पीएम मोदी वाराणसी के सर्किट हाउस के नवनिर्मित नए ब्लाक का लोकार्पण कर प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रजेंटेशन भी देखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी करीब 5 घंटे के प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

    पीएम मोदी ने कहा कि एक देश के तौर पर भारत की विचारधारा का प्रतिबिंब वसुधैव कुटुंबकम् यानी ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’ की भावना में झलकता है। ये प्राचीन विचार आज आधुनिक विश्व को एकीकृत दृष्टि और एकीकृत समाधान दे रहा है। इसलिए भारत ने G20 की भी थीम रखी है एक दुनिया एक परिवार एक भविष्य।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया, वो वाकई अभूतपूर्व है। भारत के ये प्रयास पूरे विश्व को इसलिए भी जानने चाहिए क्योंकि ये टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का एक नया मॉडल है। बीते 9 वर्षों में भारत ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में अनेक मोर्चो पर एक साथ काम किया है।

    Post Views: 0

    Hindi news india special initiative of PM Modi.. TB will end in India by the year 2025 Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई स्टीयरिंग कमिटी की बैठक, सीएम भूपेश, मोहन मरकाम समेत ये नेता होंगे शामिल …
    Next Article मुख्यमंत्री की घोषणा:सामाजिक कामों के लिए नवा रायपुर में सिंधी समाज को दी जाएगी जमीन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल बंद रहेंगी प्रदेश की सभी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

    September 3, 2026

    कृष्ण के 108 नाम में छिपे हैं बड़े अर्थ जन्माष्टमी पर जानें कान्हा के इन नामों का असल मतलब…

    September 3, 2026

    विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतराराजधानी में भी बदलेगा मौसम…

    September 3, 2026

    भारत पर पूरा भरोसा अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिश्तों को लेकर कही ये बड़ी बात…

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल बंद रहेंगी प्रदेश की सभी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…
    • कृष्ण के 108 नाम में छिपे हैं बड़े अर्थ जन्माष्टमी पर जानें कान्हा के इन नामों का असल मतलब…
    • विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतराराजधानी में भी बदलेगा मौसम…
    • भारत पर पूरा भरोसा अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिश्तों को लेकर कही ये बड़ी बात…
    • दुनिया के 10 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे- ‘ये सच में होता है…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?