Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री का 18 साल पुराना भाषण, जिसका जिक्र कर पीएम मोदी ने ला दिया सियासी भूचाल,कहा….
    News

    पूर्व प्रधानमंत्री का 18 साल पुराना भाषण, जिसका जिक्र कर पीएम मोदी ने ला दिया सियासी भूचाल,कहा….

    By Tv 36 HindustanApril 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला करने के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 2006 के भाषण का सहारा लिय. उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार ने हिंदुओं से संपत्ति छीनकर मुसलमानों में बांटने की वकालत की थी. पीएम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में यही वादा किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है.

    ऐसा पहली बार नहीं है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैली में मनमोहन सिंह का जिक्र किया हो. वहीं, इस मामले में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए शर्मनाक टिप्पणी बताया. कांग्रेस नेताओं ने यहां तक पूछ लिया कि क्या पीएम मोदी की मानसिक स्थिति सही हैं? 
     

    देश अब अपने मुद्दों पर करेगा वोट- राहुल गांधी

    इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं, जिसके कारण उन्हें ऐसी टिप्पणियां करनी पड़ीं और देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोज़गार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा. मगर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में ऐसा क्या कहा जिसका जिक्र पीएम मोदी बार-बार कर रहे हैं?

    मनमोहन सिंह का राष्ट्रीय विकास परिषद 2006 का भाषण

    पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के जिस बयान का जिक्र किया, वो 9 दिसंबर 2006 को प्रधान मंत्री रहते मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में दिया था. तब उन्होंने कहा था कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों के लोगों के उत्थान के लिए संसाधनों का आवंटन किया जाना चाहिए. मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में कहा था कि भारत को अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के विकास की योजना इस तरह से बनाने की जरूरत है कि वे समान रूप से सशक्त हों.
    इस कार्यक्रम में कृषि, सिंचाई और जल संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश, और सामान्य बुनियादी ढांचे की जरूरत सार्वजनिक निवेश आवश्यकताओं के साथ-साथ एससी/एसटी, अन्य पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए होनी चाहिए. पूर्व पीएम ने कहा था कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाएं तैयार करनी होंगी कि अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यकों को विकास के लाभों में समान रूप से साझा करने का अधिकार हो. संसाधनों पर उनका पहला दावा होना चाहिए केंद्र के पास असंख्य अन्य जिम्मेदारियां हैं जिनकी मांगों को संसाधन उपलब्धता के भीतर फिट करना होगा.

    BJP ने UPA सरकार पर साधा था निशाना

    हालांकि, इस मामले पर बीजेपी का कहना है कि मुसलमानों से संबंधित भाग को हटा दिया गया था और तब से इसे एक अलग बयान के रूप में शेयर किया गया था. उस वक्त विपक्ष में रही बीजेपी ने इसे लेकर यूपीए सरकार पर निशाना साधा था. विवाद बढ़ने के बाद, यूपीए सरकार ने अगले दिन एक स्पष्टीकरण जारी किया था, जिसमें पीएमओ का कहना था कि बयान की जानबूझकर गलत व्याख्या की गई है. वहीं, तब की तत्कालीन यूपीए सरकार ने अपने स्पष्टीकरण में आगे कहा था कि इससे समाज के बेहतर वर्गों को लाभ होगा, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दे.
    भूत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कई मौकों पर कहा है कि” भारत को अवश्य चमकना चाहिए, लेकिन सभी के लिए चमकना चाहिए.

    Views: 1,380
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article18-54 की आयु वाले 30% लोगों को पता ही नहीं है उनकी बीपी रीडिंग, ये हार्ट अटैक-स्ट्रोक का प्रमुख कारण
    Next Article धरती की रक्षा के लिए हर किसी को करें प्रेरित, भेजें पृथ्वी दिवस के ये जागरूकता संदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कार्यस्थल पर प्रशिक्षण के माध्यम से वेदांता पावर ने मानवाधिकारों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को दिया बढ़ावा…

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

    November 28, 2026

    सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…

    November 28, 2026

    1 से 14 दिसंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की होगी पहचान कलेक्टर दुदावत ने सहभागिता निभाने की अपील

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कार्यस्थल पर प्रशिक्षण के माध्यम से वेदांता पावर ने मानवाधिकारों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को दिया बढ़ावा…
    • रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…
    • 1 से 14 दिसंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की होगी पहचान कलेक्टर दुदावत ने सहभागिता निभाने की अपील
    • अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर कोरबा में बाल विवाह सूचना पर त्वरित कार्रवाही रुकवाया गया विवाह!अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?