Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बला की खूबसूरत विधायक का एक्शन और दो नेताओं को टेंशन, पार्टी हैरान कि ये क्या नई बला है..
    मध्य प्रदेश

    बला की खूबसूरत विधायक का एक्शन और दो नेताओं को टेंशन, पार्टी हैरान कि ये क्या नई बला है..

    By Tv 36 HindustanJuly 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- सत्ताधारी दल भाजपा ने “आ बैल मुझे मार “की तर्ज पर बैठे बिठाए मुसीबत मोल ले ली है. लोकसभा चुनाव के समय पर आलाकमान की नजर में अपने नंबर बढ़ाने और कांग्रेस का मनोबल तोड़ने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के 3 विधायकों को तोड़ लिया. लेकिन इसके नफा नुकसान पर पहले मंथन नहीं किया. अब कांग्रेस के ये विधायक भाजपा के लिए मुसीबत और आपसी लड़ाई की वजह बन गए हैं. ताजा विवाद सागर जिले की बीना की कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की वजह से खड़ा हो गया है.

    गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह में ठनी

    दरअसल, निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का दामन तो थाम लिया लेकिन कांग्रेस विधायक के रूप में अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. उनका कहना है “बीना को जिला बनाने और बीना के विकास के लिए जो मांगें उन्होंने भाजपा सरकार के समक्ष रखी हैं, उनके पूरे होने पर ही वह विधायक पद से इस्तीफा देंगी.” हालांकि वह भाजपा के कार्यक्रमों में खुलकर शामिल हो रही हैं. लेकिन उनकी वजह से मौजूदा कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच तलवारे खिंच गई हैं. दरअसल, बीना और खुरई दोनों पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र हैं और लंबे समय से जिला बनाए जाने की मांग यहां हो रही है.

    बीना में जिला बनाने के लिए आंदोलन शुरू

    निर्मला सप्रे के रुख के कारण बीना में जहां जिला बनाए जाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है तो खुरई में भी धरना-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है. अब मुसीबत ये है कि जिला बनाएं तो किसके लिए, क्योंकि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में लंबे अरसे से जिला बनाए जाने की मांग हो रही है. किसी एक को जिला बनाया जाना भाजपा के लिए घर बैठे मुसीबत मोल लेना होगा. सरकार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वह जिला बनाने में आने वाला आर्थिक बोझ अपने सिर पर ले सके.

    निर्मला सप्रे का आनन-फानन में कराया दलबदल

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सागर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से सिर्फ बीना सीट ऐसी थी, जहां कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई थी. लेकिन विधानसभा चुनाव के 6 महीने बाद ही निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के वक्त बीजेपी का दामन थाम लिया. उन्होंने इस दलबदल की वजह विधानसभा क्षेत्र बीना के विकास को बताया. उनका दल बदल सागर लोकसभा सीट के लिए 7 मई को होने वाले मतदान के ठीक दो दिन पहले प्रचार समाप्त होने के दिन आननफानन में किया था. कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी के राहतगढ़ में अचानक मुख्यमंत्री की चुनावी सभा आयोजित की गयी और कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे को भाजपा में शामिल कराया गया. दलबदल के घटनाक्रम को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अपनी राजनीतिक चाल के रूप में पेश किया गया.

    अब इस्तीफा नहीं दे रही कांग्रेस की विधायक

    बीना से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे सार्वजनिक रूप से भाजपा में शामिल हो चुकी हैं और भाजपा के कार्यक्रमों में शिरकत भी कर रही हैं. लेकिन उन्होंने अभी तक बतौर कांग्रेस विधायक इस्तीफा नहीं दिया है. उनका कहना है कि भाजपा में शामिल होने के पहले उन्होंने बीना को जिला बनाए जाने और बीना के विकास की कुछ मांगे सरकार के सामने रखी थी. इन मांगों के पूरे हो जाने पर ही विधायक पद से इस्तीफा देंगी. इस लिहाज से वे भाजपा की खेमे में चली गईं. लेकिन अभी भी कांग्रेस विधायक हैं. हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर से उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की है, लेकिन यह स्पीकर के विवेक पर निर्भर है कि वह क्या फैसला लेते हैं.

    Post Views: 830

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleन जिम में बहाते हैं पसीना, न लेते हैं महंगी डाइट, इन देसी चीजों से फौलादी बॉडी बनाते हैं गांव के लड़के..
    Next Article बजट 2024 को जया बच्चन ने दे दिया ड्रामे का नाम, रिएक्शन देख आप भी जाएगे चौंक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…

    July 27, 2026

    सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…

    July 27, 2026

    जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…

    July 27, 2026

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…
    • सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…
    • जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…
    • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?