Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पथरिया में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया ।
    छत्तीसगढ

    पथरिया में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया ।

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब्लॉक रिपोटर: सूरज साहू tv36hindushtan पथरिया

    जिला मुंगेली । (19 फरवरी) आजादी असंख्य बलिदान का परिणाम है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य उन बलिदानियों को याद करने का है। इसके साथ ही अपने देश को और भी सशक्त करने के संकल्प लेने का है, जिसका संकल्प लेकर उन सेनानियों ने अपनी शहादत दी। उक्त बातें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय द्वारा पथरिया के मंगल भवन में आजादी का अमृत महोत्सव विषयक त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी की शुरूआत पर विधायक व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कही।

    उन्होंने कहा आक्रमणकारी शक्तियों के आगमन के पूर्व भारत विश्व गुरु रहा है। नालंदा व तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए दुनिया के दूसरे देशों से लोग आते थे। अमृत महोत्सव का उद्देश्य उसी प्रकार के भारत के पुर्नस्थापना के प्रति संकल्पित होने का है।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास अनंत समेत अन्य जनप्रतिनिधि प्रमुखता से उपस्थित रहे। जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति सिंह ने भी उपस्थित जनमानस को संबोधित की। नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास अनंत ने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के कृतित्व को नमन किया। इससे पहले प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय के प्रमुख शैलेष फाये ने प्रदर्शनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष ने फीता काटकर और द्वीप प्रज्वलित कर कि
    निबंध और रंगोली में बताया आजादी का महत्व : प्रदर्शनी के पहले दिन देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान व आजादी का अमृत महोत्सव विषयक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी ली। दोनों प्रतियोगिताओं में 79 प्रतिभागियों की हिस्सेदारी रही।
    रैली से दिया जागरूकता का संदेश: इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक व अन्य गणमान्य अतिथियों ने आजादी का अमृत महोत्सव विषयक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों व एनएसएस के वालेंटियर्स ने हिस्सा लिया। क्षेत्र के लोगों को देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव का संदेश दिया।

    छत्तीसगढ़ी गीत में दिखी आजादी की गाथा : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से पंजीकृत लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत के माध्यम से देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों की गाथा का वर्णन किया।

    छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं पोषाहार का लगे स्टाल

    पथरिया के मंगल भवन में चित्र प्रदर्शनी स्थल पर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग व सीडीपीओ रेखा दुआ के सहयोग से छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया। इसमें आंगनवाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं ने स्थानीय खानपान व व्यंजनों के माध्यम से सुपोषण के बारे में जानकारी दी। रविवार के कार्यक्रम के बारे में बताया आजादी का आंदोलन विषयक पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय जनमानस सहभागिता कर सकेंगे।

    71 तस्वीरों में दिख रहा आजादी का संघर्ष

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी में 71 तस्वीरें लगाई गई। इसके माध्यम से देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले सेनानियों के कृतित्व का बखान किया गया है। इसमें आजादी आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले छत्तीसगढ के 26 सेनानियों के कृतित्व को भी दर्शाया गया है।

    Views: 0
    #diesel Chhattisgarh Chhattisgarh police Hind news Hindi khabar Hindi news hindinews india today Today latest news Today news Today rashifal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकोरबा पुलिस द्वारा किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास पुलिस एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के उपस्थिति में किया गया रिहर्सल पुलिस अधीक्षक कोरबा रहे उपस्थित
    Next Article IRS समीर वानखेड़े  की बढी मुश्किल : महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में कल से होगा धान खरीदी का आगाज, इस बार 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद…

    November 14, 2026

    भारत की ऐतिहासिक जीत पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, U19 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम…

    November 14, 2026

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    November 14, 2026

    कृषक उन्नति योजना से बीते तीन खरीफ वर्षों में 25 लाख से अधिक किसानों को 35 हजार 904 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान…

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में कल से होगा धान खरीदी का आगाज, इस बार 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद…
    • भारत की ऐतिहासिक जीत पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, U19 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम…
    • बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव
    • कृषक उन्नति योजना से बीते तीन खरीफ वर्षों में 25 लाख से अधिक किसानों को 35 हजार 904 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान…
    • मुख्यमंत्री देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?