Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हमले का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, 7 अक्टूबर को दहल सकता है इजराइल…
    News

    हमले का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, 7 अक्टूबर को दहल सकता है इजराइल…

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    7 अक्टूबर को इजराइल एक बार फिर दहल सकता है. अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने अलर्ट जारी किया है कि ईरानी प्रॉक्सी संगठन इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में हैं. इसके लिए यमन,सीरिया और इराक से हजारों लड़ाके लेबनान पहुंच रहे हैं. ईरानी प्रॉक्सी के हमलों का ब्लूप्रिंट ईरान ने तैयार किया है.इजराइल के शहरों के साथ साथ गोलन हाइट्स पर भी हमले किए जा सकते हैं. इन हमलों के लिए अब बस ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई के फरमान का इंतजार है. जिसके बाद ईरानी प्रॉक्सी पिछले साल 7 अक्टूबर जैसा ही हमला कर सकते हैं. हालांकि इजराइल ने थ्री लेयर डिफेंस सिस्टम लगाकर हमलों को नाकाम करने का प्लान बना लिया है.

    जबकि बॉर्डर पर भी अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है.जुमे के दिन जैसे-जैसे खामेनेई की जुबान से जिहादी तकरीरें निकल रहीं थी वैसे-वैसे ईरानी प्रॉक्सी का जोश हाई होता गया. जैसे-जैसे खामेनेई इजराइल के खिलाफ बोल रहे थे, वैसे-वैसे ईरान के प्रॉक्सी संगठन इजराइल की तबाही का ख्वाब देखने लगे और उसका असर ये हुआ कि ईरानी प्रॉक्सी संगठनों के हजारों लड़ाके इजराइल पर हमला करने के लिए तैयार हैं. वो लेबनान जाकर हिज्बुल्लाह की मदद करना चाहते हैं.

    ?प्रॉक्सी कमांडर्स के साथ मीटिंगजुमे को दी गई तकरीर के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने ईरानी प्रॉक्सी के कमांडर्स के साथ मीटिंग की. जिसमें इजराइली तबाही का ब्लूप्रिंट बनाया गया अब से ठीक 1 दिन बाद एक बहुत बड़ा हमला इजराइल पर हो सकता है. इसके लिए ईरानी प्रॉक्सी को हथियार पहुंच रहे हैं, साथ ही प्रॉक्सी लड़ाकों को गुरिल्ला युद्ध नीति के जरिए हमलों की ट्रेनिंग दी जा रही है.7 अक्टूबर हमले के एक साल पूरा होने पर ईरान फिर से रोता-बिलखता, चीखता इजराइल देखना चाहता है.

    पिछले साल हमास ने दहलाया था, इस बार हिज्बुल्लाह और हूती साथ मिलकर हमला कर सकते हैं.FBI ने क्या बताया?अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने अलर्ट जारी कर बताया कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के एक साल पूरा होने पर ईरानी प्राक्सी इजराइल पर बहुत बड़े हमले की फिराक में है. इस बार हमले पहले से कहीं बड़ा सकता है, इजराइल को सतर्क रहने की जरूरत हैइजराइल पर 7 फ्रंट अटैकरूस और इराक से लगातार प्रॉक्सी गुटों को हथियार मिल रहे हैं, जिसमें हूती के पास सबसे ज्यादा रूसी हथियार पहुंच गए हैं.

    जबकि दूसरे संगठनों को भी सैन्य सहायता दी जा रही है. इसी वजह से इजराइल पर 7 फ्रंट पर घिर गया है. पहला और सबसे हमलावर फ्रंट लेबनान बन चुका है, जहां से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. दूसरे फ्रंट पर वेस्ट बैंक से इजरायल पर हमले हो रहे हैं. वहां हिजबुल्लाह की मदद इस्लामिक जिहाद ग्रुप कर रहा है. तीसरे फ्रंट गाजा में इजराइल पिछले 11 महीने से उलझा है. जहां हमास लड़ाके घात लगाकर हमला कर रहे हैं.

    यमन फ्रंट पर हूती आक्रामक है, जिसने लाल सागर में पश्चिमी देशों के कारोबारी जहाजों को टारगेट किया हुआ है.पांचवा फ्रंट ईरान है. जो कभी भी इजराइल पर मिसाइल स्ट्राइक कर सकता है. छठा फ्रंट इराक से कताइब हिजबुल्लाह भी हमले की तैयारी कर रहा है. सातवा फ्रंट सीरिया में बद्र ऑर्गेनाइजेशन है जो अमेरिका सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है. यानी हालात अरब में बेहद खौफनाक हो चुके हैं.

    Post Views: 3,525

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमानसून के विदाई के बाद भी कल से इन राज्यों में फिर से बारिश का दौर जारी…
    Next Article नेतन्याहू को अमेरिका की भी परवाह नहीं, ईरान पर अटैक की तैयारी में इजरायल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?