अमेरिका के टेक्सास में सोमवार को रोड किनारे खड़े एक ट्रक में 46 प्रवासियों के शव मिले। ट्रक में 100 से अधिक लोगों ठूंस-ठूंसकर कर भरा गया था। जानकारी के मुताबिक, 16 लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन्हें निकाला तो इनकी चमड़ी गर्म थी।बताया जा रहा है कि अधिक गर्मी से ट्रक के कंटेनर का तापमान बढ़ गया और लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए। 18 पहियों वाला यह ट्रक टेक्सास के सैन एंटोनियो शहर में मिला है। इसके जरिए अवैध तौर पर बॉर्डर पार कराया जा रहा था।
सैन एंटोनियो शहर टेक्सास- मैक्सिको बॉर्डर से करीब 250 किमी दूर है।फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक, ट्रक कंटेनर के दरवाजे आधे खुले हुए थे। इसके अंदर वेंटिलेशन के लिए कोई जगह नहीं थी और कंटेनर में पानी की भी सुविधा नहीं थी। 3 पीड़ितों की हालत स्थिर बताई जा रही है।