Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्र सरकार ने इन 16 कॉम्बिनेशन दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल…
    समाचार

    केंद्र सरकार ने इन 16 कॉम्बिनेशन दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल…

    By Tv36 HindustanJune 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :–‘केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. सरकार के अनुसार, विशेषज्ञ समिति, ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) और उसकी उप-समिति की समीक्षा जांच में पाया गया कि इन दवाओं के कॉम्बिनेशन को प्रमाणिक करने वाले पर्याप्त वैज्ञानिक और चिकित्सीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं. सरकार ने माना और कि इन दवाओं के उपयोग से मरीजों को जोखिम हो सकता है, जबकि इनके सुरक्षित ऑप्शन पहले से उपलब्ध हैं इसलिए विशेषज्ञ समितियों की सिफारिशों के आधार पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत इन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगाई गई है.
    इन दवाओं के फॉर्मूला पर एक नजर

    प्रतिबंधित एफडीसी विभिन्न श्रेणियों के हैं, जिनमें डर्मेटोलॉजिकल प्रिपरेशन्स, एनाल्जेसिक और एंटीस्पास्मोडिक दवाएं तथा एंटीबायोटिक आधारित फॉर्मूलेशन्स शामिल हैं। इनमें कई ऐसे कॉम्बिनेशन हैं जिनमें एलोवेरा एक्सट्रैक्ट, एंटीबायोटिक्स के साथ एंजाइम्स या अनावश्यक मल्टी-ड्रग मिश्रण हैं।
    इन फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर प्रतिबंध

    1- एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड + एथोहेप्टाजीनएलोवेरा (Acetyl Salicylic Acid + Ethoheptazine)
    2- जोजोबा ऑयल + व्हीट जर्म ऑयल + टी ट्री ऑयल (Aloe Vera + Jojoba Oil + Wheat Germ Oil + Tea Tree Oil)
    3- एमोक्सिसिलिन + सेराटियोपेप्टिडेज + लैक्टोबैसिलस स्पोरोजीनस (Amoxicillin + Serratiopeptidase + Lactobacillus Sporogenes)
    4- डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड + क्लोरडायजेपॉक्साइड (Dicyclomine + Paracetamol + Clidinium Bromide + Chlordiazepoxide)
    5- एमोक्सिसिलिन + सेराटियोपेप्टिडेज (Amoxicillin + Serratiopeptidase)
    6- एलो एक्सट्रैक्ट + एलांटोइन + अल्फा टोकोफेरॉल एसीटेट + डी-पैन्थेनॉल + विटामिन ए (Aloe Extract + Allantoin + Alpha Tocopherol Acetate + D-Panthenol + Vitamin A)
    7- एलो एक्सट्रैक्ट + विटामिन ई + डाइमेथिकोन + ग्लिसरीन (Aloe Extract + Vitamin E + Dimethicone + Glycerine)
    8-एलोवेरा + जोजोबा ऑयल + विटामिन ई (Aloe Vera + Jojoba Oil + Vitamin E)
    9- एलोवेरा + ऑरेंज ऑयल (Aloe Vera + Orange Oil)
    10- एलोवेरा + विटामिन ई + हर्बल प्रिपरेशन (Aloe Vera + Vitamin E + Herbal Preparation)
    11- डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड (Dicyclomine + Paracetamol + Clidinium Bromide)
    12- पैरासिटामोल + लिग्नोकेन (Paracetamol + Lignocaine)
    13- ग्लिक्लाज़ाइड + क्रोमियम पिकोलिनेट (Gliclazide + Chromium Picolinate)
    14- एमोक्सिसिलिन + क्लोक्सासिलिन + लैक्टिक एसिड बैसिलस + सेराटियोपेप्टिडेज (Amoxicillin + Cloxacillin+ Lactic Acid Bacillus+ Serratiopeptidase)
    15- सेफाड्रॉक्सिल + प्रोबेनेसिड (Cefadroxyl+ Probenecid)
    16- सेफुरोक्साइम + सेराटियोपेप्टिडेज (Cefuroxime+ Serratiopeptidase)
    मंत्रालय ने जोर दिया कि यह कार्रवाई दवाओं के सही तरीके से उपयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इससे पहले भी कई अनुचित एफडीसी पर वैज्ञानिक समीक्षा के बाद प्रतिबंध लगाया जा चुका है। आदेश के तहत इन दवाओं को निर्माताओं, आयातकों, वितरकों और अन्य हितधारकों को सलाह दी गई है कि वे अधिसूचनाओं का तुरंत पालन करें।

    अमोक्सिसिलिन वाले संयोजन पर आपत्ति-

    केंद्र सरकार कि विशेषज्ञ समिति ने पाया कि अमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) और सेराशियोपेप्टिडेज़ (Serratiopeptidase) का एक साथ उपयोग के लिए पर्याप्त क्लीनिकल साक्ष्य नहीं हैं. यह संयोजन मानक उपचार दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है और इसके लाभ को लेकर पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए इसे अतार्किक माना गया.

    वहीं डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड क्लोरडायजेपॉक्साइडएमोक्सिसिलिन के मामले में समिति ने कहा कि डाइसाइक्लोमाइन और क्लिडिनियम दोनों का प्रभाव एक जैसा होने के कारण इन्हें साथ देने का कोई ठोस औचित्य नहीं है. इसके अलावा कई स्किन एवं कॉस्मेटिक उपयोग वाले एलोवेरा आधारित संयोजनों को भी चिकित्सीय दृष्टि से उचित नहीं माना गया.

    आदेश के बाद क्या बदलेगा?

    सरकार के आदेश के बाद अब दवा कंपनियों को इन उत्पादों का उत्पादन बंद करना होगा. वहीं डॉक्टरों को इनके जगह सुरक्षित तथा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित एफडीसी दवा लिखनी होगी. अधिकारियों के मुताबिक इससे मरीजों को अधिक सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउप मुख्यमंत्री ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ काम, 18 खेलों के लिए होंगी सुविधाएं विकसित
    Next Article SBI में 1500 पदों पर भर्ती, आख़िर कौन भर सकता है फॉर्म जानिए पात्रता, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अब बिना टिकट यात्रा पर लगेगा दोगुना जुर्माना, इस दिन से लागू होंगे नए नियम…

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा ये योग …

    June 20, 2026

    भेड़ाघाट में नाव संचालन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें वजह…

    June 20, 2026

    SBI में 1500 पदों पर भर्ती, आख़िर कौन भर सकता है फॉर्म जानिए पात्रता, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया…

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब बिना टिकट यात्रा पर लगेगा दोगुना जुर्माना, इस दिन से लागू होंगे नए नियम…
    • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा ये योग …
    • भेड़ाघाट में नाव संचालन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें वजह…
    • SBI में 1500 पदों पर भर्ती, आख़िर कौन भर सकता है फॉर्म जानिए पात्रता, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया…
    • केंद्र सरकार ने इन 16 कॉम्बिनेशन दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?