Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…
    कोरबा

    कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

    By Tv36 HindustanFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा, :–शासन के निर्देशानुसार वजन त्यौहार 2026 का शुभारंभ आज आंगनबाड़ी केन्द्र रामपुर-1, सेक्टर रामपुर, कोरबा (शहरी) में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज, वार्ड पार्षद ममता यादव तथा परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।


    कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र में उपस्थित बच्चों द्वारा अभिवादन और स्वागत से हुई। इसके पश्चात कलेक्टर श्री दुदावत ने बच्चों से आत्मीय परिचय लिया। बच्चों द्वारा-नींबू देखो गोल-गोल और मछली जल की रानी है जैसी बालगीत प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और आनंददायक बना।
    कलेक्टर ने बच्चों को विभिन्न रंग दिखाकर रंगों की पहचान कराई तथा सब्जियों और फलों के चित्रों के माध्यम से उनके पोषण महत्व पर चर्चा की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए और गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।
    कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, कुपोषण की स्थिति और टीकाकरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने सही तरीके से वजन और ऊँचाई मापने पर विशेष निर्देश दिए। साथ ही एनआरसी और घर पर बच्चों की उचित देखभाल पर ध्यान देने की बात कही।


    कलेक्टर की उपस्थिति में दो बच्चों नव्या (2 माह), पिता- करण गोड और आन्या ( 5 माह), पिता- शनि जायसवाल का वजन इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से और ऊँचाई इन्फेंटोमीटर से मापी गई। कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों को टीकाकरण, संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और बच्चों की नियमित निगरानी से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
    वजन त्यौहार के इस शुभारंभ कार्यक्रम में 0 से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिलाएँ, शिशुवती माताएँ, किशोरी बालिकाएँ, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और स्थानीयजनों की सक्रिय उपस्थिति रही। वजन त्यौहार का उद्देश्य बच्चों की पोषण स्थिति का वास्तविक आकलन कर उन्हें आवश्यक सेवाओं से जोड़ना और समुदाय में पोषण जागरूकता बढ़ाना है।
    कलेक्टर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों में निर्धारित तिथियों के दौरान बच्चों को अनिवार्य रूप से उपस्थित कराएं, ताकि वजन त्योहार का उद्देश्य पूर्ण हो सके और जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें।

    Post Views: 470

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम ने छात्रों से किया संवाद, पढ़ाई, पैशन और Startup टेक्नोलॉजी पर दिया ये खास मंत्र…
    Next Article इतने हजार में पत्नी को बेच दिया दोस्तों ने जंगल में ले जाकर किया रेप इस घटना से देश शर्मसार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…

    February 10, 2026

    मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…

    February 10, 2026

    लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?