Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इतने हजार में पत्नी को बेच दिया दोस्तों ने जंगल में ले जाकर किया रेप इस घटना से देश शर्मसार…
    समाचार

    इतने हजार में पत्नी को बेच दिया दोस्तों ने जंगल में ले जाकर किया रेप इस घटना से देश शर्मसार…

    By Tv36 HindustanFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :– बदायूं जिले से एक ऐसी रूहकंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है। उसहैत थाना क्षेत्र में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी का सौदा मात्र 1000 रुपये में अपने दोस्तों से कर दिया। यह मामला न केवल रिश्तों के कत्ल की कहानी है, बल्कि यह समाज के उस काले चेहरे को भी उजागर करता है, जहां रक्षक ही भक्षक बन गया।

    पूरी घटना किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को यह कहकर बाइक पर बिठाया कि वह उसे घर छोड़ देंगे। पति पर अंधविश्वास कर महिला उन लोगों के साथ चली गई, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस हाथ को उसने जन्म-जन्मांतर के लिए थामा था, उसी ने चंद रुपयों के लिए उसे बेच दिया है। बाइक सवार आरोपी महिला को घर ले जाने के बजाय सल्वा के घने जंगलों में ले गए, जहाँ उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। दरिंदगी के बाद आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।

    न्याय के लिए दिव्यांग जेठ बना सहारा
    जब पीड़िता ने घर लौटकर आपबीती सुनाई तो पति के कबूलनामे ने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। इस मुश्किल घड़ी में महिला का पति ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन निकला, लेकिन उसके आंखों से दिव्यांग जेठ ने इंसानियत का धर्म निभाया। वे अपनी छोटी बहू को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति बदन सिंह और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    समाज में बढ़ती संवेदनहीनता
    रिश्तों में धोखे की यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले ऐसी ही एक मिलती-जुलती घटना संभल जिले में भी सामने आई थी, जहां जुए में पत्नी को हारा था।इसके बाद पति ने उसे दोस्तों के हवाले कर दिया था। बदायूं की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या महिलाएं अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं? पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल पूरे गांव में इस कृत्य को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

    Post Views: 875

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…
    Next Article अब लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, घर बैठे मोबाइल से ऐसे बदलें अपने आधार कार्ड का पता…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…

    April 19, 2026

    सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…

    April 19, 2026

    चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…

    April 19, 2026

    करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…
    • सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…
    • चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…
    • करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…
    • ये है दुनिया के 7 सबसे बड़े कर्ज में डूबे हुए देश कौन; जानिए अमेरिका-चीन से लेकर भारत तक पर किसके सिर कितने का है लोन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?