Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में डीएमएफ के विभिन्न निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर, रिवर व्यू सहित अन्य स्थानों में किए गए निर्माण कार्यो का किया अवलोकन…
    कोरबा

    कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में डीएमएफ के विभिन्न निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर, रिवर व्यू सहित अन्य स्थानों में किए गए निर्माण कार्यो का किया अवलोकन…

    By Tv 36 HindustanJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:– कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डीएमएफ मद से किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं क्रियान्वयन इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र कोरबा के विवेकानंद शैक्षणिक परिसर,ई-लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर,अशोक वाटिका, दर्री के रिवर व्यू गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन कर प्रगतिरत अपूर्ण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    रिसदी के समीप निर्मित विवेकानंद शैक्षणिक परिसर के सभी हॉल, दुकानों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा की एक ही छत के नीचे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के लिए यह परिसर तैयार किया गया है। इसके संचालन से नगरवासियों को काफी लाभ मिलेगा। इस हेतु परिसर में जल्द से जल्द कोचिंग एवं दुकानों के संचालन हेतु निगमायुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    इसी प्रकार कलेक्टर ने डिंगापुर स्थित ई-लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण करते हुए रीडिंग रूम, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, श्रव्य दृश्य कक्ष, समूह चर्चा कक्ष आदि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से लाइब्रेरी में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही उनके एकाग्र अध्ययन हेतु सुविधाजनक वातावरण के विकास हेतु जरूरतों के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की। कलेक्टर ने कहा कि जिले के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन का माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ई लाइब्रेरी निर्मित की गई है। उन्होंने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं परिसर की नियमित साफ सफाई एवं सामग्रियों की उचित रख रखाव करने हेतु निर्देशित किया।

    खेल सुविधाओं के उन्नयन हेतु किया निर्देशित
    ट्रांसपोर्ट नगर के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम पहुँचकर कलेक्टर ने परिसर मे डीएमएफ से स्वीकृत अतिरिक्त निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में खेल सुविधाओं का उन्नयन करने हेतु कार्ययोजना बनाने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, हॉस्टल, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट आदि का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल अकादमी परिसर के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने परिसर में रिक्त जमीन पर एक अतिरिक्त इनडोर स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

    अशोक वाटिका के अपूर्ण कार्यो को शीघ्रता से कराए पूर्ण
    नगरीय क्षेत्र कोरबा के अशोक वाटिका में शहरवासियों हेतु निर्मित सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने यहां के अपूर्ण शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को दिए।

    वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी प्रारंभ करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश


    दर्री के रिवर व्यू गार्डन में डीएमएफ अंतर्गत किए गए कार्यो का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने शहर की आवश्यकता एवं मांग को ध्यान में रखते हुए भविष्य में शहर के अंदर टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु रिवर व्यू गार्डन को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने निगमायुक्त को रिवर व्यू गार्डन में वोटिंग सहित अन्य वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी प्रारंभ करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    Post Views: 1,855

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपसीना आना आपकी सेहत के लिए अच्छा है या बुरा,जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स…
    Next Article पितृहंता पुत्र को बालको पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल, आरोपी हत्या के बाद केरल भागने के फ़िराक में था , बालको पुलिस ने तत्परता सजगता से धरदबोचा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    July 26, 2026

    यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…

    July 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…

    July 26, 2026

    Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    • यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…
    • Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…
    • ‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?