Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पसीना आना आपकी सेहत के लिए अच्छा है या बुरा,जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स…
    स्वास्थ्य

    पसीना आना आपकी सेहत के लिए अच्छा है या बुरा,जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स…

    By Tv 36 HindustanJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- एक ऐसी शारीरिक प्रक्रिया है, जिसका सामना हर किसी को करना पड़ता है. आस-पास के वातावरण में जब गर्माहट होती है, तो हमें पसीना आने लगता है. जब किसी को पसीना आता है, तो उस व्यक्ति को काफी असहज महसूस होता है. इससे राहत पाने के लिए लोग पंखा, कूलर या एसी का सहारा लेते हैं. लेकिन बहुत से लोगों का सवाल होता है कि क्या पसीना आना सेहत के लिए अच्छा है?

    क्यों आता है पसीना

    पहले सवाल का जवाब देने से पहले हम आपको यह बताते हैं कि आखिर हमें पसीना क्यों आता है? दरअसल इंसान एक समतापी जीव है. मनुष्य बाहरी वातावरण के आधार पर अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करता है. बाहरी वातावरण के आधार पर शरीर का तापमान संतुलित करने के लिए हमारा शरीर पसीना निकालता है. जब तापमान ज्यादा होता है, तो हमारा शरीर पसीना बनाता है और शरीर को ठंडा करने का प्रयास करता है.

    पसीना आने के फायदे:

    दिल्ली के प्रमुख त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. महाजन बताते हैं कि शरीर से पसीना निकलना कई तरह से स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. उन्होंने बताया कि पसीना बैक्टीरिया के विकास को कम करता है और त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है.

    साथ ही.. साल 2016 में ‘जर्नल ऑफ इन्वेस्टिगेटिव डर्मेटोलॉजी’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सामने आया कि पसीना त्वचा के पीएच को कम करता है, जो बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करता है.

    पसीना रोमछिद्रों में जमा अतिरिक्त गंदगी, तेल और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है. इसके अलावा पसीना मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में भी मदद करता है. विशेषज्ञों की माने तो पिंपल्स और दाग-धब्बों जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से भी बचा जा सकता है. नतीजतन, त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार होता है.

    पसीने के जरिए शरीर से अतिरिक्त नमक बाहर निकल जाता है. साथ ही हड्डियों को पर्याप्त कैल्शियम मिलता है. डॉक्टर की माने तो पसीना आने से आप किडनी स्टोन के निर्माण से भी बच सकते हैं.

    पसीना त्वचा में रक्त संचार को भी बेहतर बनाता है. ऐसा कहा जाता है कि इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है.

    डॉ. महाजन कहते हैं कि पसीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह शरीर के तापमान को ठंडा करता है. यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज भी करता है.

    हालांकि, भले ही इस तरह से पसीना आना अच्छा हो, लेकिन कहा जाता है कि अत्यधिक पसीना आना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. ज्यादा पसीना आने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है. तो चलिए आपको बताते हैं.

    पसीना आने के साइड इफेक्ट:

    विशेषज्ञों की माने तो अत्यधिक पसीना आने से त्वचा के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने की संभावना होती है. वातावरण में मौजूद धूल और पसीने के त्वचा के छिद्रों में प्रवेश करने से मुंहासे और दाग-धब्बे बनते हैं.

    साथ ही पसीने में मौजूद खनिज लवण और लैक्टिक एसिड समय के साथ सेरामाइड्स, फैटी एसिड और हाइलूरोनिक एसिड जैसे प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग कारकों के स्तर को कम कर देते हैं. नतीजतन, त्वचा में रूखापन और जलन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

    डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक पसीना आना या बिल्कुल भी पसीना न आना भी चिंता का कारण है. अत्यधिक पसीना आना हाइपरहाइड्रोसिस के नाम से भी जाना जाता है.

    डॉ. महाजन का कहना है कि अत्यधिक पसीना आने से एथलीट फुट, शरीर की दुर्गंध, चिपचिपी या पसीने वाली हथेलियां जैसे फंगल संक्रमण होते हैं.

    Post Views: 1,545

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविधायक पद से इस्तीफा देंगे बृजमोहन अग्रवाल,डॉ रमन सिंह को सौपेंगे अपना स्तीफा…
    Next Article कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में डीएमएफ के विभिन्न निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर, रिवर व्यू सहित अन्य स्थानों में किए गए निर्माण कार्यो का किया अवलोकन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    July 26, 2026

    यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…

    July 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…

    July 26, 2026

    Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    • यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…
    • Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…
    • ‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?