Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कर्मचारियों के हित में कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला, सार्वजनिक उपक्रमों के आवास में रहने की मिलेगी सुविधा…
    समाचार

    कर्मचारियों के हित में कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला, सार्वजनिक उपक्रमों के आवास में रहने की मिलेगी सुविधा…

    By Tv 36 HindustanDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। जिले में पदस्थ शासकीय सेवकों के लिए आवास आबंटन की समस्याओं और आवास अनुपलब्धता की परेशानी को दूर करने के लिए कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों के नजदीक पदस्थ शासकीय सेवकों को सार्वजनिक उपक्रमों के खाली आवास आबंटित किये जायेंगे।

    दूरस्थ क्षेत्रों के लिए संबंधित एसडीएम और कोरबा क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर और एसडीएम कोरबा शासकीय सेवकों को आवास का आबंटन करने सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों को निर्देशित कर सकेंगे। कर्मचारी हित में लिए इस निर्णय पर अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्टर झा का आभार जताया। कलेक्टर झा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आज संयुक्त विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई।

    बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन और राजस्व विभागों के अधिकारी-कर्मचारी संगठन के सदस्यगण शामिल हुए। बैठक में संगठनों के सदस्यों ने सेवा से संबंधित विभिन्न समस्याओं, सुझावों और मार्गदर्शन हेतु कलेक्टर झा के समक्ष अपने सुझाव रखे। कलेक्टर झा ने सदस्यों की सुझावों और समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के पश्चात् निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री झा ने कहा कि संवेदनशीलता के साथ अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन की जाए। अधिकारी-कर्मचारियों की जनता के प्रति किये जाने वाले अच्छे कार्यों से ही शासन की छवि बनती है।

    उन्होंने मौजूद शासकीय सेवकों को नागरिकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निष्ठा पूर्वक शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने अधिकारी-कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए हेल्थ कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी कार्ययोजना बनाने को कहा। कैम्प में शुगर, बीपी और अन्य स्वास्थ्य जांच तथा जरूरी परामर्श विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी जायेगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीमती माया वॉरियर सहित अन्य अधिकारी और परामर्शदात्री समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    Chattisgarh Hindi news india Korba The collector took a big decision in the interest of the employees the facility of living in the houses of public undertakings will be available. Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleIAS अफसर धनंजय देवांगन के वीआरएस को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी मंजूरी, देखें आदेश
    Next Article राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने बीफ जिलेटिन से बनी ‘मेड इन पाकिस्तान’ टॉफी की जब्त …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

    August 10, 2026

    इस यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…

    August 10, 2026

    इस ED डायरेक्टर को मिला एक साल का एक्सटेंशन, 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान…

    August 10, 2026

    ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, मोदी ने इन विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों के साथ लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे…

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…
    • इस यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…
    • इस ED डायरेक्टर को मिला एक साल का एक्सटेंशन, 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान…
    • ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, मोदी ने इन विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों के साथ लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे…
    • आज का राशिफल इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?