Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ज्ञानवापी ASI सर्वे से संबंधित कोई भी जानकारी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक या सोशल मीडिया पर प्रकाशित या प्रसारित होने पर अदालत ने लगाई रोक
    अंतरराष्ट्रीय

    ज्ञानवापी ASI सर्वे से संबंधित कोई भी जानकारी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक या सोशल मीडिया पर प्रकाशित या प्रसारित होने पर अदालत ने लगाई रोक

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में हो रहे एएसआई सर्वे के मीडिया कवरेज पर जिला जज ने पूरी तरह रोक लगा दी है। मीडिया ट्रायल को लेकर मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश ने गुरुवार को आदेश दिया कि सर्वे से संबंधित कोई भी जानकारी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक या सोशल मीडिया पर प्रकाशित या प्रसारित नहीं होगी। एएसआई सर्वे को लेकर हुई बयानबाजी पर भी कोर्ट खफा नजर आया। अदालत ने हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के साथ ही डीजीसी और अन्य अधिकारियों को आदेश दिया है कि सर्वे से संबंधित कोई भी बयान या जानकारी कोर्ट के अलावा किसी को नहीं देंगे। इसके साथ ही मीडिया को भी हिदायत दी कि बगैर औपचारिक सूचना के सर्वे के सम्बन्ध में कोई समाचार प्रकाशित या प्रसारित किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

    मुस्लिम पक्ष ने जिला जज की अदालत में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि एएसआई सर्वे को लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में ऐसी बातें प्रकाशित और प्रसारित की जा रही हैं जो मनगढ़ंत हैं। इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। यह भी कहा गया कि इससे देश का माहौल खराब होने की आशंका है। मनमाने तरीके से गलत और ASI सर्वे के सम्बन्ध में झूठे समाचार प्रसारित व प्रकाशित किया जा रहा है। इसे रोका जाए। मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर हिन्दू पक्ष की ओर से आपत्ति दी गई। बुधवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और आदेश सुरक्षित कर लिया था।

    गुरुवार को कोर्ट ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि एएसआई सर्वे न्यायालय के आदेश पर चल रहा है। उसकी प्रकृति संवेदनशील है। सर्वे के बारे में ASI, वादीगण के अधिवक्तागण अथवा प्रतिवादीगण के अधिवक्तागण को कोई टिप्पणी करने और कोई सूचना देने का कोई अधिकार नहीं है। ASI के अधिकारी भी सर्वे की रिपोर्ट केवल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बाध्य हैं। अदालत ने कहा कि सर्वे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रानिक मीडिया को दिया जाना न तो औचित्यपूर्ण है और न ही विधि सम्मत है। कोर्ट ने सर्वे में लगे ASI के अधिकारियों को आदेश दिया कि किसी भी प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रानिक मीडिया को कोई जानकारी नहीं देंगे। अदालत ने कहा कि न ही सर्वे के सम्बन्ध में कोई जानकारी किसी अन्य व्यक्ति से साझा करेंगे। कहा कि वह अपनी आख्या केवल न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।

    अदालत ने इसी प्रकार वादीगण और प्रतिवादीगण और उनके अधिवक्तागण, जिला शासकीय अधिवक्ता, दीवानी और अन्य अधिकारियों को आदेश दिया कि सर्वे के सम्बन्ध में कोई जानकारी किसी प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ साझा नहीं करेंगे। न ही उसका प्रचार-प्रसार करेंगें। अदालत ने यह भी कहा कि यदि प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रानिक मीडिया पर ASI, वादी या प्रतिवादी पक्ष के द्वारा कोई जानकारी न दिये जाने के बावजूद गलत प्रकार से बगैर औपचारिक सूचना के सर्वे के सम्बन्ध में कोई समाचार प्रकाशित किया गया तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news वाराणसी के मिर्जामुराद इलाके
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस विभाग में हुआ तबादला , एसएसपी ने किया आदेश जारी, देखें लिस्ट…
    Next Article संसद में पीएम मोदी की दहाड़, कहा – कुछ लोगों का पसंदीदा नारा हो गया है.. मोदी तेरी कब्र खुदेगी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?