रायपुर/दिल्ली। देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के बहस के बीच पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलांगना में और अपने समय से ही विधानसभा का चुनाव होंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) इन राज्यों में चुनाव कराने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 सितंबर के बाद आयोग कभी भी इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराने का घोषणा कर सकता है। दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीय तमिलनाडु के सलेम में वैन ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौतकेरल के कोझिकोड के थमारस्सेरी में अस्थायी शेड नशीली दवाओं के व्यापार के केंद्र के रूप में संचालित: पुलिसअधिकारी के बेटे पर पर्यावरण मंडल ने की कार्रवाई, लाखों का जुर्माना लगायाHC ने पुलिस अभ्यर्थी को राहत दी, जिसका आवेदन कर दिया गया था खारिजभुवनेश्वर में जगन्नाथ संस्कृति के अनुसार मनाई गई जन्माष्टमीकरूर कलेक्टर ने बच्चों को एससी रसोइया का भोजन लेने से इनकार करने के लिए कहने पर माता-पिता को फटकार लगाईपार्षद ने रायपुर निगम दफ्तर के सामने किया ऐसा काम, देखते रह गए अधिकारीरेलवे सर्वे मैप से फूलबनी स्टेशन गायब, स्थानीय लोग नाखुशपीएम मोदी हैट्रिक की ओर बढ़ रहे हैं: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद रायआईओसीएल रिफाइनरी में लावारिस बैग से हड़कंप मच गया Home/राज्य/छत्तीसगढ़/विधानसभा चुनाव 2023 की… छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान 15 सितंबर के बाद ₹283.89 Janta Se Rishta Admin7 Sept 2023 6:52 AM x हमें फॉलो करें रायपुर/दिल्ली। देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के बहस के बीच पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलांगना में और अपने समय से ही विधानसभा का चुनाव होंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) इन राज्यों में चुनाव कराने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 सितंबर के बाद आयोग कभी भी इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराने का घोषणा कर सकता है। Also Read – अधिकारी के बेटे पर पर्यावरण मंडल ने की कार्रवाई, लाखों का जुर्माना लगाया दरअसल, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कराने के लिए कानून में संशोधन का सुझाव देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति गठित किए जाने के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव टल सकते हैं। निर्वाचन द्वारा विधानसभा की चुनाव की तैयारियों ने इस पर विराम लगा दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का दल पिछले तीन दिन से मध्य प्रदेश में चुनाव तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूप देने में जुटा है। सीईसी राजीव कुमार के साथ चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल हैं। इससे पहले, भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम मिजोरम और छत्तीसगढ़ जाकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठकें करने और इसे अंतिम रूप देने का निर्देश दे चुकी है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह राजस्थान और तेलांगना का दौरा करेगी।
