गोरखपुर : यूपी में गोरखपुर के एक गांव में यज्ञ और कलश यात्रा का आयोजन था. इसे शानदार बनाने के लिए दो हाथियों को बुलाया गया था. अचानक एक हाथी बिदक गया और जमकर तांडव मचाया. जो भी उसके सामने आया उसे हाथी ने कुचल दिया. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है.
सीएम ऑफिस की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि गोरखपुर में हाथी के हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख की राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.यूपी के गोरखपुर में बिदके हाथी ने जमकर तांडव मचाया है. गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद डाला. दरअसल हाथी को इलाके में हो रहे एक यज्ञ में बुलाया गया था. उसने यज्ञ पंडाल में भी जमकर तांडव मचाया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा।इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलता चला गया.घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की है.
यहां एक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था. इस यज्ञ में हाथी बुलाया गया था. इसी दौरान अचानक से नदी किनारे हाथी बिदक गया. हाथी बिदकने की घटना के बाद अफरातफरी मच गई. सूचना पाते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके की ओर रवाना हो गए हैं. मौके पर कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी और एसएसपी भी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे हैं.