Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिंगरौली में झाड़-फूंक करने आए ओझा ने उतार लिया मरीज का गला, नर बलि की खबर से क्षेत्र में दहशत…
    मध्य प्रदेश

    सिंगरौली में झाड़-फूंक करने आए ओझा ने उतार लिया मरीज का गला, नर बलि की खबर से क्षेत्र में दहशत…

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     सिंगरौली:- चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गांव में रविवार को अधेड़ की बलि देने ने के बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी ओझा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुदा गांव में गुनिया-ओझा को झाड़ फूंक करने बुलाया गया था। एसडीओपी आशीष जैन व टीआई शेषमणि पटेल ने मौका मुआयना करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सिंगरौली यूसुफ कुरैशी ने बताया कि झाड़फूंक की आड़ में हत्या का मामला है।

    मिली जानकारी के अनुसार ओझा हरिनारायण पनिका उम्र 36 साल निवासी गर्दी सोनभद्र-यूपी रविवार को सूदा में रिश्ते में समधी लगने वाले रामचंद्र पनिका उम्र 50 साल का झाड़-फूंक कर रहा था। झाड़ फूंक विधि घर से दूर की जा रही थी। इस समय ओझा ने तंत्र विद्या करते हुए रामचंद्र को झुकने के लिए कहा। जब वह पूजास्थल पर झुका तो ओझा ने बलुआ धारदार हथियार से पहले उसकी गर्दन पर धीरे से प्रहार किया। इसके बाद मंत्र पढ़ते हुए दूसरी बार बलुआ से प्रहार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। जिससे रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना सहित गांव सहित पूरे जिले में दहशत का माहौल हो गया। वहीं पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। घटना के करीब 2 घंटे बाद पुलिस को खबर लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जो मंजर देखा सभी सन्न रह गए। घटना रविवार सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही, जबकि पुलिस को सूचना दोपहर 12 बजे के आसपास मिली। सूचना मिलने के बाद चितरंगी एसडीओपी आशीष जैन व टीआई शेषमणि पटेल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

    इलाके में फैला पसरा सन्नाटा
     
    झाड़ फूंक करते समय आरोपी ने तंत्र विद्या पढ़ते हुए अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने गांव गर्दी भाग गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची चितरंगी थाना पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस की एक टीम आरोपी के घर गर्दी दबिश दी, जहां से उसे गिरफ्तार कर चितरंगी लेकर आई और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से बीमार था और वह अपने स्वास्थ्य से परेशान होकर अब झाड़ फूंक करने लगा था।

    सुनसान जगह पर चल रही थी तंत्र विद्या

    बताया जा रहा है कि ओझा मृतक को लेकर सुनसान इलाके में तंत्र विद्या कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतक रामचंद्र पनिका का रिश्ते में समधी लगता है। रामचंद्र की तबीयत लम्बें समय से खराब चल रही थी। मृतक को शंका थी कि किसी ने अपनी तंत्र विद्या से उसे परेशान कर रहा है लिहाजा उसने इलाज करने की बजाय झाड़ फूंक करने लगा। जिसे ठीक करने के लिए रामचंद्र के बड़े भाई का लड़का ओझा को बुलाने गर्दी गया था और वही उसको लेकर सूदा आया था। बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक के पहले ओझा ने चढ़ावे के रूप में शराब ली, जिसे उसने पिया था। पूजा-पाठ के नाम पर अधेड़ की बलि देने से क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur The exorcist who came to perform exorcism in Singrauli slit the throat of the patient Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article10 वीं बोर्ड पेपर लीक मामले में रीवा से दो नाबालिग गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़े थे दोनों के नंबर..
    Next Article गरजेंगे बादल-होगा वज्रपात, इन हिस्सों में तबाही मचाएगी बारिश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस जिले को मिलेगी 6500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात; 337 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज…

    October 13, 2026

    भाजपा संसद रवि किशन का यहां का दौरा , राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप…

    October 13, 2026

    पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, छात्रा के खाते से उड़ाए इतने हजार रुपये…

    October 13, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस जिले को मिलेगी 6500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात; 337 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज…
    • भाजपा संसद रवि किशन का यहां का दौरा , राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप…
    • पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, छात्रा के खाते से उड़ाए इतने हजार रुपये…
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित…
    • नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?