Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मशहूर शायर 14 साल से थे डिमेंशिया से पीड़ित, जानें इस बीमारी के शुरुआती संकेत…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    मशहूर शायर 14 साल से थे डिमेंशिया से पीड़ित, जानें इस बीमारी के शुरुआती संकेत…

    By Tv36 HindustanMay 28, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– उम्र बढ़ने के साथ-साथ इंसान के मस्तिष्क में भी कई प्रकार के बदलाव आते हैं। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों को याद रखना मुश्किल हो जाता है, जो दैनिक जीवन में बेहद तकलीफदेह होता है। देश में 60 साल से ऊपर लगभग 7-8% बुजुर्गों को डिमेंशिया है।

    बशीर बद्र जैसे लाखों बुजुर्ग हैं, जिन्हें इस बीमारी से जूझना पड़ रहा है। भारत में बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है, ऐसे में डिमेंशिया के मरीजों की देखभाल परिवारों पर बोझ बनती जा रही है। परिवार को भावनात्मक व आर्थिक सहायता की जरूरत होती है।

    डिमेंशिया का मतलब कोई एक लक्षण या तरीका नहीं होता है बल्कि यह एक ऐसा शब्द है जो लक्षणों के पूरे समूह के बारे में बताता है। यह हमारे मस्तिष्क के काम करने के तरीके को प्रभावित करते हैं, जैसे कि स्मृति, तर्क और कम्युनिकेशन स्किल। डिमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली विभिन्न स्थितियों के कारण होने वाली समस्याओं का समूह है। जबकि अल्जाइमर रोग सबसे आम प्रकार है, जो 60-80% मामलों के लिए जिम्मेदार है।

    डिमेंशिया के प्रकार (Types Of Dementia)
    संवहनी मनोभ्रंश,
    लेवी बॉडी डिमेंशिया,
    फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया और
    मिश्रित डिमेंशिया।
    डिमेंशिया का कारण (Reason Of Dementia)
    हाई ब्लड प्रेशर
    मोटापा
    शारीरिक गतिविधि की कमी
    शराब व धूम्रपान।
    डिमेंशिया के लक्षण (Symptoms Of Dementia)
    आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस बीमारी के शुरूआती लक्षणों में याददाश्त का कम होना नहीं बल्कि गंध का जाना शामिल है यानी दिमाग का वो हिस्सा जो गंध को प्रोसेस करता है, वो सबसे पहले नष्ट हो जाता है।

    याददाश्त की क्षति- आमतौर पर, यह पहला और सबसे ज़्यादा ध्यान देने योग्य लक्षण है। व्यक्ति हाल ही में हुई बातचीत, नाम और घटनाओं को भूल सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म मेमोरी बनी रह सकती है।
    दिशाभ्रम- इसमें अक्सर तारीख, मौसम और समय बीतने का ध्यान नहीं रहता है।
    रोज के काम में भी कठिनाई- खाना बनाना या रोज के छोटे-मोटे फाइनेंशियल मैनेजमेंट भी डिमेंशिया के मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
    भाषा संबंधी समस्याएं- सही शब्द ढूंढना, बातचीत को समझना और भाषा को समझना कठिन हो सकता है।
    मनोदशा और व्यवहार में परिवर्तन- अवसाद, उदासीनता, सामाजिक अलगाव और व्यक्तित्व में परिवर्तन आम हैं।
    डिमेंशिया का इलाज (Treatment of Dementia)
    डिमेंशिया का अब तक कोई भी इलाज नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार, अपने जीवनशैली में बदलाव करके इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। रोजाना शारीरिक व्यायाम, पौष्टिक भोजन, ब्लड प्रेशर, शुगर को कंट्रोल में रखना और शराब व धूम्रपान से दूरी बनाए रखने से इश बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है। अपने ब्रेन को हेल्दी रखकर भी इसी बीमारी से बचा जा सकता है।

    ऐसे रखें अपने ब्रेन हेल्थ को हेल्दी
    विटामिन बी12 (Vitamin B12)
    विटामिन बी12 नर्व्स और ब्रेन को सुपरचार्ज करने का काम करता है। यह न्यूरोट्रांसमीटर्स और रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में मदद करता है। विटामिन बी12 की कमी से मेमोरी लॉस, थकान और डिप्रेशन हो सकता है। काफी वक्त तक विटामिन बी12 की कमी रहे तो डिमेंशिया और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

    अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो फिश, मीट, अंडे आदि से इसकी कमी पूरी हो सकती है और यदि आप वेजिटेरियन हैं, तो डेयरी प्रॉडक्ट्स , फोर्टिफाइड सीरियल्स, न्यूट्रिशनल यीस्ट और सप्लीमेंट्स आदि ले सकते हैं।
    ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega 3)
    ओमेगा-3 हेल्दी फैट है, जो मस्तिष्क के कामकाज को बढ़ाता है। साथ ही ब्रेन के फंक्शन्स को बूस्ट करता है और इन्फ्लेमेशन को कम करता है। इसकी कमी से ब्रेन फॉग, मेमोरी प्रॉब्लम्स और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। DHA एक प्रकार का ओमेगा-3 फैटी एसिड है, जो ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी होता है।

    नॉन वेजिटेरियन सैल्मन, मैकेरल और सरडाइन्स जैसी फैटी फिश खा सकते हैं, जब कि वेजिटेरियन फ्लैक्ससीड्स, चिया सीड्स, अखरोट और अलसी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विटामिन डी (Vitamin D)
    विटामिन डी हमारे पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन इससे ब्रेन डेवेलपमेंट और न्यूरोप्रोटेक्शन में मदद मिलती है। रिसर्च के मुताबिक, भारत में 80% लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं।

    विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 15-20 मिनट सुबह की धूप लेना और फोर्टिफाइड दूध, मशरूम और अंडे की जर्दी आदि से भी विटामिन डी की कमी पूरी की जा सकती है।
    मैग्नीशियम (Magnesium)
    मैग्नीशियम न केवल ब्रेन बल्कि 300 से ज्यादा बॉडी फंक्शन्स को सपोर्ट करता है। इसकी कमी से माइग्रेन, तनाव और डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए पालक, बादाम, काजू, कद्दू के बीज और होल ग्रेन्स का सेवन करना चाहिए।

    आयरन (Iron)
    आयरन की कमी से थकान, फोकस की कमी और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ता है। आयरन की कमी महिलाओं में ज्यादातर देखी जाती है। नॉन-वेज खाने वाले रेड मीट और चिकन आदि की मदद से इसकी कमी पूरी कर सकते हैं। वहीं, वेजिटेरियन लोग पालक, दाल, बीन्स और फोर्टिफाइड सीरियल्स खा सकते हैं।

    Post Views: 60

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन…
    Next Article सीएम डॉ. यादव ने फिर पेश की मितव्ययता की मिसाल, बस से की यहां की यात्रा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पीला स्पर्म इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते नहीं संभले तो पार्टनर तक फैल सकता है संक्रमण…

    May 28, 2026

    सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में प्रदेश लगातार बना रहा रिकॉर्ड…

    May 28, 2026

    NEET परीक्षा की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, रक्षा मंत्रालय में हाईलेवल की बैठक…

    May 28, 2026

    चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार…

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीला स्पर्म इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते नहीं संभले तो पार्टनर तक फैल सकता है संक्रमण…
    • सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में प्रदेश लगातार बना रहा रिकॉर्ड…
    • NEET परीक्षा की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, रक्षा मंत्रालय में हाईलेवल की बैठक…
    • चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार…
    • सीएम डॉ. यादव ने फिर पेश की मितव्ययता की मिसाल, बस से की यहां की यात्रा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?