Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पहले बड़ा उलटफेर हार्दिक और अर्शदीप की अदला-बदली, 10 खिलाड़ियों की बदली टीमें, जानिए किसे मिला कौन सा खिलाड़ी…
    समाचार

    पहले बड़ा उलटफेर हार्दिक और अर्शदीप की अदला-बदली, 10 खिलाड़ियों की बदली टीमें, जानिए किसे मिला कौन सा खिलाड़ी…

    By Tv36 HindustanNovember 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर जारी है। अब तक 4 बड़े ट्रेड हो चुके हैं और इस दौरान कुल 10 खिलाड़ियों की टीमें बदली हैं। आईपीएल 2026 में हर टीम को कुछ डिपार्टमेंट में कमजोरी महसूस हुई थी, उन्हीं को मजबूत करने के लिए ये ट्रेड किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि टीमें इस बार ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों को ट्रेड कर रही हैं, जो या तो कप्तान हैं या कप्तानी के दावेदार हैं। लखनऊ और मुंबई ने अपने कप्तानों को ही अच्छे गेंदबाजों के बदले ट्रेड कर लिया है।

    भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। लखनऊ ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था और कप्तानी भी सौंपी थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम दोनों सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब पंत 15 करोड़ रुपये की नई फीस पर दिल्ली में वापसी कर चुके हैं। इस ट्रेड में दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं। वह 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर लखनऊ से खेलेंगे।
    हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली

    आईपीएल 2027 का सबसे बड़ा ट्रेड मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुआ है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में चले गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। हार्दिक अब 18 करोड़ रुपये की फीस पर पंजाब से खेलेंगे, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई में शामिल हुए हैं। हार्दिक का मुंबई के साथ दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया है। वहीं, अर्शदीप का पंजाब के साथ आठ साल का साथ छूट गया है। उन्होंने पंजाब के लिए 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं।
    हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली

    आईपीएल 2027 का सबसे बड़ा ट्रेड मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुआ है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में चले गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। हार्दिक अब 18 करोड़ रुपये की फीस पर पंजाब से खेलेंगे, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई में शामिल हुए हैं। हार्दिक का मुंबई के साथ दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया है। वहीं, अर्शदीप का पंजाब के साथ आठ साल का साथ छूट गया है। उन्होंने पंजाब के लिए 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं।
    टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी

    तेज गेंदबाज टी नटराजन एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें ट्रेड करके हैदराबाद में शामिल किया गया है। नटराजन 5 करोड़ रुपये की फीस पर SRH से खेलेंगे। वहीं, लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं। उनकी फीस 40 लाख रुपये होगी। नटराजन इससे पहले 2020 से 2024 तक हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे थे।

    CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों का ट्रेड

    चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भी चार खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। लिविंगस्टोन 6 करोड़ रुपये और जैक एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपये की फीस पर CSK में शामिल हुए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज खलील अहमद और नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए हैं। खलील को 4.80 करोड़ और एलिस को 2 करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा है। इस ट्रेड से दोनों टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों का संयोजन बदला है।

    16 दिसंबर को होगा IPL 2027 का मिनी ऑक्शन

    आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। इसके बाद टीमों के पास ऑक्शन के लिए अपनी रणनीति तैयार करने का मौका होगा। इस बार मिनी ऑक्शन से पहले हुए बड़े ट्रेड ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। खासतौर पर पंत, हार्दिक और अर्शदीप जैसे बड़े खिलाड़ियों के टीम बदलने से अगले सीजन में कई टीमें बदली हुई नजर आएंगी।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सभी स्कूलों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश…
    Next Article स्कूली रंजिश में मेडिकल छात्र का अपहरण, सुनसान सड़कों में लेजाकर कार में एक घंटे तक बेरहमी से पीटा, 3 के खिलाफ मामला दर्ज…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    नवंबर से शुरू होगा नहाय-खाय, जानें कद्दू-भात बनाने की परंपरा और पूजा के जरूरी नियम…

    November 11, 2026

    टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जिले में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन…

    November 11, 2026

    स्कूली रंजिश में मेडिकल छात्र का अपहरण, सुनसान सड़कों में लेजाकर कार में एक घंटे तक बेरहमी से पीटा, 3 के खिलाफ मामला दर्ज…

    November 11, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सभी स्कूलों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश…

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवंबर से शुरू होगा नहाय-खाय, जानें कद्दू-भात बनाने की परंपरा और पूजा के जरूरी नियम…
    • टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जिले में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन…
    • स्कूली रंजिश में मेडिकल छात्र का अपहरण, सुनसान सड़कों में लेजाकर कार में एक घंटे तक बेरहमी से पीटा, 3 के खिलाफ मामला दर्ज…
    • पहले बड़ा उलटफेर हार्दिक और अर्शदीप की अदला-बदली, 10 खिलाड़ियों की बदली टीमें, जानिए किसे मिला कौन सा खिलाड़ी…
    • भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सभी स्कूलों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?