इंटरनेट के इस दौर में अधिकांश लोगों में अगर किसी चीज का क्रेज देखने को मिलता है तो वो है रील्स (Reels) और शॉर्ट वीडियोज (Short Videos) का. यही वजह है कि लोग रील्स बनाने के चक्कर में कई बार अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ युवतियां नाव (Boat) में मस्ती करती नजर आ रही हैं,
तभी उनमें से एक युवती रील्स बनाने के चक्कर में नाव के छोर पर आ जाती है, उसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वो सीधे नदी में गिर जाती है, जिससे देखते ही देखते सारा मजा किरकिरा हो जाता है.इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर onemoretimeibiza नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं.
