सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह भी देखने मिल रहा है. इसी बीच सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जो कि एयरपोर्ट का है. सनी देओल के साथ उनका एक फैन सेल्फी लेना चाहता है, पर शायद कैमरा ऑन न होने से सनी पाजी फैन पर भड़क जाते हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरु कर दी है.
