कर्नाटक:- वायरल वीडियो में हम छात्राओं को शख्स को जमीन पर गिरा कर लाठियों पिटाई करते देख सकते हैं। इस दौरान एक छात्रा बोल रही है यह मामला कर्नाटक का है, जहां एक कथित स्कूल प्रिंसिपल को कुछ छात्राओं ने मिलकर डंडों से मारा। दावा किया गया कि प्रिंसिपल ने एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद पीड़िता ने बाकी छात्राओं के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। स्कूल की अन्य छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अश्लील वीडियो दिखाने और गलत तरह से छूने के आरोप लगाए तो पुलिस ने केस दर्ज कर उसे को गिरफ्तार कर लिया।
कर्नाटक के मांड्या में एक स्कूल के हेडमास्टर को हॉस्टल में छात्राओं द्वारा पीटा गया और उनमें से एक के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस को सौंप दिया गया। घटना श्रीरंगपटना के कटेरी गांव की है। हेडमास्टर की पहचान चिन्मयानंदमूर्ति के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक क्लिप को ढाई हजार से अधिक व्यूज और 54 लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस ट्वीट थ्रेड पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां कुछ यूजर्स ने लड़कियों की बहादुरी की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने लिखा कि ऐसे हेडमास्टरों के कारण ही स्कूल बदनाम हो रहे हैं।