रायपुर :– केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय जनमन योजना (फेज-2, 2025-26) के तहत छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से राज्य में 2,449 किलोमीटर लंबी 715 सड़कों और 6,569 मीटर लंबे 100 पुलों का निर्माण किया जाएगा।
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से दूर-दराज़ और पिछड़े इलाकों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) को मुख्यधारा से जोड़ना है।
