Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत
    मध्य प्रदेश

    सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

    By Tv36 HindustanJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:–सरकार ने विधानसभा के पटल पर रखा यूसीसी अध्यादेश

    एक देश-एक विधान-एक प्रधान की राह पर चलने वाला है एमपी

    • देश में एमपी पुलिस की स्थिति बेहतर, इसकी दक्षता और बढ़ाएगी सरकार
    • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वह ऐतिहासिक काम कर दिया है, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) का अध्यादेश विधानसभा के पटल पर रख दिया है। अब जल्द के कानून का रूप ले लेगा। इससे राज्य में एक विधान की नीति लागू हो जाएगी। सभी वर्ग एक समान कानून के तहत जीवन गुजारेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूसीसी की सबसे बड़ा फायदा मुस्लिम बहनों को होगा। उन्हें हलाला सहित जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़ी योजना पर भी चर्चा की।

    मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 20 जुलाई को पुलिस मुख्यालय में बैठक के बाद मीडिया से कहा कि ये मध्यप्रदेश की धरती है। यहां राम-रहीम-रॉबिन सबके लिए एक कानून का होना आवश्यक है। इस कानून का अध्यादेश विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि विधानसभा के इस वर्षाकालीन सत्र में इसे कानून का रूप दें और भविष्य में सबको लाभांवित करें। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता में जो समान कानून की बात कही गई है, उसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों को-मुस्लिम महिलाओं को लाभ मिलने वाला है। उन्हें हलाला जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है। यही वजह है कि जब समान नागरिक संहिता के लिए सुझाव आए तो बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने उसका समर्थन किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम एक देश-एक विधान-एक प्रधान और एक व्यवस्था की राह पर चलने वाले लोग हैं। मैंने आज विपक्ष से भी कहा है कि आप और हम सब मिलकर प्रदेश की बेहतरी के लिए एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।

    अपराधी को न मिले बचने का मौका
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की मंजूरी दी है। 8 साल पहले सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। पुलिस का काम बेहतर तरीके से संचालित होना चाहिए, सभी प्रकार के अपराधों पर लगाम लगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नशे के खिलाफ अभिया़न चलाने की बात कही है। हम इस पर योजना बना रहे हैं। मध्यप्रदेश की पुलिस देश की बाकी पुलिस से बेहतर स्थिति में है। लेकिन, उसकी दक्षता को और निखारना है। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बचने का मौका नहीं मिलना चाहिए। हमने कुछ दिन पहले सीएम हाउस में राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रमोशन और भर्ती सहित कई विषयों पर चर्चा की थी। हमारे नक्सलवादी इलाकों से अब जब नक्सली समाप्त हो गए हैं, तो वहां विकास कैसे हो, इस पर चर्चा की। मुझे संतोष है कि सभी विभागों में जो प्रमोशन हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा पुलिस विभाग में हुए हैं। उन्होंने कहा कि और भी भर्तियां निकाल रहे हैं। हम साल प्रमोशन की व्यवस्था कर रहे हैं।

    Post Views: 2,355

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबेशकीमती इमारती लकड़ी के अमानत में खयानत कर अवैध परिवहन एवं चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई
    Next Article अनशन के 23वें दिन सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान – “मैं अपना उपवास”…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इन राज्यों में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत…

    September 8, 2026

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंचीइस गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप…

    September 8, 2026

    कुपोषित बच्चों को TB से बचाने पर फोकस, राज्य में 2026 तक 94% स्क्रीनिंग, NRC में जांच होगी और मजबूत…

    September 8, 2026

    मंगलवार के अचूक उपाय हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 काम, संकट और नकारात्मकता से मिलेगी राहत…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन राज्यों में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत…
    • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंचीइस गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप…
    • कुपोषित बच्चों को TB से बचाने पर फोकस, राज्य में 2026 तक 94% स्क्रीनिंग, NRC में जांच होगी और मजबूत…
    • मंगलवार के अचूक उपाय हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 काम, संकट और नकारात्मकता से मिलेगी राहत…
    • मंगलवार की शुरुआत किसके लिए शुभ, किसके लिए भारी जानिए 12 राशियों का पूरा राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?