
मैनपुरी: आगरा में तैनात पुलिसकर्मी पति को मैनपुरी के एक होटल में महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
इन दोनों का पीछा करते हुए पुलिसकर्मी पत्नी भी होटल पर पहुंच गई। इसके बाद होटल से लेकर सड़क तक हंगामा मचाते हुए पति को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मी पत्नी ने कथित रूप से आरोप लगाया कि आशिक मिजाज पति अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ होटल में था।

यह पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के एक होटल है। जहां कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो खूब वायरल हो रहा है।