सदन की कार्यवाही के शून्यकाल के दौरान BJP विधायक शिवरतन शर्मा ने सदन में बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये पूरा मामला धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। आदिवासियों पर FIR दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने इस पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की है
वहीं, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में आपात काल की स्थिति है, टारगेट किलिंग की जा रही है। वहीं, अजय चंद्राकर के आरोपों पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा आपातकाल तो पूरे देश में लगा हुआ है।