नई दिल्ली:– अगस्त का महीना इस बार खास होने वाला है। क्योकि इस महीने चंद्र और सूर्य ग्रहण साथ लगने वाले है। यह दोनों ग्रहण साल के आखिरी ग्रहण होंगे। लेकिन इस बार यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। हैरानी की बात यह है कि यह दोनों ग्रहण 15 दिनों के अंतराल में लगने जा रहे है। वही सावन का समापन भी रक्षाबन्धन के दिन पर होगा।
करें ये काम
अगर आप सूर्य
ग्रहण
के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करें।
गरीब लोगों या मंदिर में श्रद्धा अनुसार अन्न और धन का दान करें।
विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें सूर्य देव के मंत्रों का जप करें।
घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
भूलकर भी न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान खाना बनाना और इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना भी नहीं करनी चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से बचना चाहिए और बाहर भी नहीं निकलना चाहिए।
नुकीली चीजों का प्रयोग न करें।
