Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भीषण लू चलने की संभावना…
    Uncategorized

    मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भीषण लू चलने की संभावना…

    By Tv 36 HindustanApril 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर/दिल्ली। उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों में पारा तेजी से चढ़ रहा है. दिन के समय तेज धूप जैसे आसमान से आग बरसा रही है. बढ़ते तापमान के साथ लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी दी है. आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है.

    राजधानी दिल्ली में गर्मी के चलते मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के कई जगहों पर हीटवेव कंडीशन और बहुत से इलाकों में सीवियर हीटवेव कंडीशन की भविष्यवाणी की गई है. दिन के समय आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

    राहत वाली बात यह है कि हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 16 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. जिसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तमिलनाडु के अरुणाचल प्रदेश और केरल में के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

    विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक निम्न दबाव की रेखा मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रही है. इसके चलते पूर्वोत्तर भारत और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पहाड़ी इलाकों की बात की जाये तो मौसम विभाग ने उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले कुछ दिनों में यहां बारिश हो सकती है. जिसके चलते तापमान में कुछ कमी आ सकती है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बिहार के पटना का मिनिमम टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और मौसम साफ रहेगा. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरामनवमी पर दो पक्षों में हुए विवाद पथराव और आगजनी की घटना के बाद कलेक्टर ने पुरे शहर में लगाया कर्फ्यू ……
    Next Article छत्तीसगढ़ः रामनवमी के जश्न में डूबे युवक की हत्या, भीड़ का फायदा उठाकर हत्यारे ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस. ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे…
    • PM और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे ये नेता…
    • IPL मैच देखने पहुंचे दर्शकों को लगा झटका पानी इतने, दोगुने-तीन गुने दाम पर बिका खाना…
    • NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…
    • सोयाबीन से तौबा के बाद मक्का का भी नहीं मिला भाव अब एस सफेद सोने की तरफ किसानों का रूझान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?