ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अक्टूबर का महीना बहुत ही अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस महिने सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र सहित शनि ग्रह की स्थिति और चाल बदल रही है। इन ग्रहों के बदलाव से मौसम, अर्थव्यव्यवस्था, राजनीति सहित राशियां भी प्रभावित होंगीं। इस महीने में सूर्य ग्रहण भी लगेगा जिसका प्रभाव सभी राशियों सहित, बाजार, मौसम सहित राजनीति पर दिखेगा।
आइए जानते हैं अक्टूबर में कब कौन से ग्रह राशि और चाल बदल रहे हैं और इसका कैसा प्रभाव रहेगा।अक्टूबर में होगा इन ग्रहों का गोचरबुध कन्या राशि में मार्गी: 02 अक्टूबर 2022
मंगल का मिथुन राशि में गोचर – 16 अक्टूबर 2022
सूर्य का तुला राशि में गोचर – 17 अक्टूबर 2022
शुक्र का तुला राशि में गोचर 18 अक्टूबर 2022
शनि मकर राशि में मार्गी: 23 अक्टूबर 2022सूर्य ग्रहण – 25 अक्टूबर 2022
बुध का तुला राशि में गोचर- 26 अक्टूबर 2022
मंगल मिथुन में वक्री – 30 अक्टूबर 2022
अक्टूबर में बुध बदलेंगे राशि और चाल
बुध 2 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या राशि में मार्गी हो चुके है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के बाद अगर कोई ग्रह है जो तेजी से अपनी चाल बदलती है तो वह बुध ही है।वैसे तो किसी भी ग्रह का मार्गी होना जातकों के जीवन पर अनुकूल प्रभाव डालता है लेकिन, यह भी पूरी तरह से व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति पर निर्भर करता है। 26 अक्टूबर को बुध के कन्या से तुला में आने पर मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव दिखेगा।
मंगल का अक्टूबर में राशि परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को नवग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल 16 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ऊर्जा, शक्ति, साहस का कारक ग्रह है।मंगल सीधे तौर पर व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यवहार को प्रभावित करता है। ऐसे में मंगल का मिथुन राशि में गोचर सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव डालेगा। मिथुन राशि के लोगों में जोश और उत्साह का संचार होगा।आत्मविश्वास बढ़ने से इनको लाभ मिलेगा लेकिन जोखिम लेने से बचना होगा। इस महीने के अंत में यानी 30 अक्टूबर को मंगल मिथुन राशि में वक्री होंगे लेकिन इसका बहुत प्रभाव अक्टूबर नहीं नवंबर में दिखेगा।
सूर्य का तुला राशि में गोचर
सूर्य 17 अक्टूबर को शाम के समय 7 बजकर 22 मिनट पर राशि परिवर्तन करके तुला राशि में प्रवेश करेंगे।ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। इस गोचर के दौरान सूर्य अपनी नीच अवस्था में होंगे।दरअसल, ज्योतिष के अनुसार, सूर्य जब मेष राशि में होते हैं तो वह अपनी उच्च अवस्था और जब तुला राशि में जाते हैं तो वह नीच अवस्था में होते हैं।
शुक्र का तुला राशि में गोचर
शुक्र 18 अक्टूबर को रात के समय करीब 9 बजकर 25 मिनट पर वह तुला राशि में प्रवेश करेंगे।ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को एक शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र प्रेम संबंधों, भौतिक सुख और सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है।ऐसे में शुक्र का अपनी राशि तुला में प्रवेश कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
शनि मकर राशि में होंगे मार्गी
शनि 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी होंगे। इस गोचर में खास बात यह है कि शनि मकर राशि के स्वामी है। ऐसे में शनि का चाल परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।हालांकि, कुछ लोगों को दुष्परिणाम देने वाला भी साबित हो सकता है। शनि सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर अपनी चाल बदलेंगे। फिलहाल, शनि वक्री चाल में हैं।
25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। 25 अक्टूबर मंगलवार के दिन दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 32 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।यह इस साल का दूसरा और भारत में दिखाई देने वाला पहला सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण भी सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा।