Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी शामिल आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी शामिल आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

    By Tv 36 HindustanSeptember 28, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर l डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी शामिल आरोपियों को सिटी कोतवाली एवं चौकी लोदाम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, बदमाशों से लूटी गई रकम सहित एक कट्टा बंदूक, 12 बोर का चला हुआ 01 राउंड पुलिस ने किया बरामद

    एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 26 सितंबर की रात्रि 07ः30-08ः30 बजे के मध्य ग्राम कुडिंग महुआटोली के जोगीपारा में निवासरत् सुरेश दास बैरागी परिवार के यहां 04 अज्ञात व्यक्ति आकर दरवाजा खुलवाये उस वक्त परिवार के सदस्य कमरे में बैठकर मोबाईल में लूडो खेल रहे थे पति-पत्नि किचन में खाना बना रहे थे, उसी समय बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया तो दीपेष के दरवाजा खोलने पर 03 अज्ञात बदमाश जो अपने हाथ में देशी कट्टा और फरसा रखे हुये थे घर में घुस गये और बच्चों को कट्टे की नोक पर डरा-धमकाकर बैठा दिये और किचन में आकर गृहस्वामी सुरेश दास को डंडे से मारपीट कर पैसे और जेवरात की मांग करने लगे और नहीं देने पर गोली से मार देने की धमकी देते हुये कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे तब सुरेष दास की पत्नी ने धान बिक्री से प्राप्त घर में रखे 10000 /-रू. को डरकर बदमाश को दे दी, उसके बाद शोर सुनकर बदमाश बाहर भागा और कमरे में बंद दोनों बदमाश घर में रखे सोना- चांदी का जेवर व दो नग मोबाईल निकालकर एस्बेस्टस सीट की छत को तोड़कर अपने घायल साथी को उठाकर मौके से भाग गये। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ रात्रि में ही मौके पर पहुंचे, गांव के नजदीक रोड पर एम्बुलेंस जाती दिखी, आशंका होने पर कि उक्त आह्त वही बदमाश हो सकता है, जिसे लूटपाट के दौरान टंगिया से मारा गया है, इस आशंका पर एम्बुलेंस के साथ एक पुलिस स्टॉफ को सिविल वर्दी में भेजा गया, घायल व्यक्ति को उसके परिजन व एक अन्य व्यक्ति के साथ में जिला अस्पताल लाये, आह्त की गंभीर स्थिति को देखते हुये अंबिकापुर रिफर किया गया। हिरासत में लिये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम विनेश राम बताया, जो अपने साथी अंकित राम, विनोद राम एवं एक अन्य साथी के साथ लूटपाट की घटना कारित करना स्वीकार करते हुये अपने आह्त साथी रामप्रसाद निवासी नवाटोली का होना बताया और रोड एक्सीडेंट से घायल होने की सूचना देकर एम्बुलेंस को बुलाना बताया।
    घटना की सूचना रात्रि 02ः15 बजे में प्रार्थिया द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली में कराने पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध अप.क्र. 229/2021 धारा 394 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर प्रार्थिया व परिजनों को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थाना सिटी कोतवाली एवं लोदाम स्टॉफ द्वारा शेष बदमाशों की तलाश तत्परतापूर्वक की गई, तलाशी दौरान बदमाश अंकित राम एवं विनोद राम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त घटना को अंजाम देना तथा लूटपाट के दौरान घर के सदस्यों के साथ संघर्ष के दौरान रामप्रताप को टंगिया से चोट लगना और उसे उठाकर गांव लेकर आना और एक्सीडेंट से चोंट लगने की बात कहकर एम्बुलेंस को बुलाकर उसे ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाना बताये। घटना के बाद खर्च हेतु तीनों को 01-01 हजार रू. दिया आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया जाकर घटना में प्रयुक्त देषी कट्टा कारतूस, नगदी रकम जप्त की गई। श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर धारा 395, 397 भा.द.वि. जोड़ी जाकर विवेचना की जा रही है।
    प्रकरण के आरोपी विनेष राम द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया कि माह अगस्त में ग्राम नगड़ी से आये 02 व्यक्ति के साथ देशी कट्टा लेकर लेकर एक मोटर सायकल में सवार होकर नवाटोली से लोखण्डी मार्ग में बन रहे निर्माणाधीन पूल के पास आये थे जहां आरोपी ने अपने साथ लाये एक नक्सली पर्चा जिसमें ठेकेदार को धमकी लिखी थी, जिसे वहां काम करने वाले लेबरों को दिये, और ठेकेदार का मोबाईल नंबर लेकर बात किये बगैर कार्य नहीं करने की धमकी देना बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 218/2021 धारा 394, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

        आरोपियों के नाम. 
    1. विनेश उर्फ विने उम्र 23 वर्ष निवासी भेलवाडीह चौकी लोदाम।
    2. अंकित राम उम्र 23 वर्ष निवासी भेलवाडीह चौकी लोदाम
    3. विनोद राम उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ाबनई चौकी लोदाम मृत आरोपी के नाम
    4. रामप्रताप उम्र 26 वर्ष निवासी नवाटोली भेलवाडीह चौकी लोदाम।* लूटी गई संपत्ति
    5. नगदी रकम 10 हजार।
    6. मोबाईल 02 नग।
    7. सोने-चांदी का जेवर कीमती 45000 रू. आरोपियों से जप्त सामग्री
    8. 2100 रू. लूटी गई रकम।
    9. घटना में प्रयुक्त कट्टा-01 नग
    10. घटना में प्रयुक्त फरसा-01 नग
    11. घटना में प्रयुक्त डंडा-01 नग
    12. खाली कारतूस -01 नग
    13. घटना में प्रयुक्त जिंदा कारतूस -01 नग
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमिडिल स्कूल बिंझरा में हुआ बाल संसद का गठन
    Next Article टैक्स जमा नहीं किया तो निगम प्रशासन कुर्की नोटिस जारी कर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रेग्नेंसी न ठहरने से परेशान था कपल, जांच में पता चली ऐसी कमी कि पति बोला-आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ…

    September 24, 2026

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देशभर के 7 शहरों में गूंजेगी दिलजीत की आवाज, दिल्ली, लखनऊ समेत इन शहरों में परफॉर्म करेंगे सिंगर
    • सेना के लिए बनाएं सॉफ्टवेयर, पाएं ₹75,000 इन छात्रों के लिए निकली इंटर्नशिप; 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई
    • गोत्र सिर्फ एक पहचान नहीं, जन्म से लेकर शादी तक इन धार्मिक विधियों में होता है इसका इस्तेमाल…
    • कैमरे में कैद करें प्रकृति का संसार, वन्यजीव सप्ताह पर फोटो-रील प्रतियोगिता में दिखाएं अपना हुनर…
    • 2029 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, CM बोले- ड्रग्स के पूरे सिंडिकेट को करेंगे ध्वस्त
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?