कोरबा/ पुलिस अधक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक संतोष अभीषेक वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस द्वारा ग्राम घाठाद्वारी में हत्या के आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया कौशिल्या ग्राम घाठाद्वारी की दिनांक 23.01.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसके पति की हत्या कर गांव के पानीपीया तालाब के पास फेंक दिया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कमांक: 25/2021 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया
विवेचना दौरान मामले के संदेही विभिषण उर्फ खो का पता तलाश किया जा रहा था जो घटना दिनांक के बाद से अपने सकुनत से फरार था जिसकी पता तलाश हेतु मुखबीर लगाये गये थे जो 01.09.2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला की ग्राम घाटाद्वारी का विभिषण उर्फ खोसू अपने घर ग्राम घाठाद्वारी आया हुआ है तब हमराह स्टाफ के उक्त संदेही को तलब कर थाना लाया जिससे पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया जो अपने कथन में बताया कि मेरे गांव का ईतवार सिंह बिझवार शरीर से कुछ कमजोर था जिसके घर मेरा आना जाना था आने जाने के दौरान मेरा ईतवारं के पत्नी कौशिल्या बाई के साथ अवैध संबंध बनाता था जिसकी जानकारी ईतवार सिंह को होने पर उसकी पत्नी कौशिल्या बाई के द्वारा मुझे कहा गया कि हमारे संबंध के बारे में मेरे पति को मालूम पड़ गया है जिस कारण से वह मुझे आये दिन लडाई झगडा करता है
कभी भी मौका देखकर उसको मार दो तब खोसू उर्फ विभिषण के द्वारा 21.01.2021 को रात्रि में गांव घाठाद्वारी के पानीपीया तालाब के पास इतवार सिंह को चाकू एवं टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दिया और उसको तालाब किनारे छोड़कर घर वापस आ गया था वहां से भागने की हडबडी के कारण चाकू वही तालाब के पास गिर गया था घटना में प्रयुक्त टांगी को अपने घर में छुपा कर रखना बताया तब आरोपी विभिषण उर्फ खोसू को लेकर उसके घर ग्राम घाठाद्वारी गये जहां आरोपी के पेश करने पर एक टांगी गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।
प्रकरण में आरोपी विभिषण उर्फ खोस एवं 02 आरोपीया कौशिल्या बाई बिंझवार द्वारा अपराधीक षडयंत्र रचकर मृतक इतवार सिंह बिझवार का हत्या करना स्वीकार करने से प्रकरण में धारा 201 120 (बी), 34 भादवि जोड़ी गयी एवं उपरोक्त दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक राजेश जांगडे के नेतृत्व में हमराह स्टाफ सउनि बलीराम निराला प्रधान आरक्षक विजय कुर्रे आरक्षक राहुल बघेल, आर कलम सिंह कंवर, आर अमन कंवर एवं महिला आरक्षक रूबिना बेगम,अंजना टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।