भारतीय टेलीविजन का सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो है। एक बार फिर से ये शो अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है। बिग बॉस 16 के लिए मेकर्स ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के आगामी सीजन की तारीख सामने आ गई है। ‘बिग बॉस 16’ के प्रीमियर डेट को लेकर पहले यही खबर थी कि सलमान खान इस साल एक अक्टूबर से शो शुरू करने वाले हैं, लेकिन अब इसकी डेट बढ़ा दी गई है। देश के सबसे बड़े रियलिटी शो को 8-9 अक्टूबर को ऑनएयर किया जाएगा। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये आने वाले कुछ दिनों में मालूम चल ही जाएगा।