Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीजन की पहली बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित उड़ानें रद, ट्रेनें लेट…
    समाचार

    सीजन की पहली बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित उड़ानें रद, ट्रेनें लेट…

    By Tv36 HindustanDecember 21, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को थाम दिया है। खराब मौसम का असर यातायात और प्रमुख दौरों पर भी पड़ा है।
    कश्मीर में पहली बर्फबारी के साथ ही हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात जारी है। उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी है।
    दिल्ली में शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पंजाब से बिहार और झारखंड तक शीतलहर का असर दिखाई दिया। खराब मौसम के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल प्रदेश (कांगड़ा) दौरा भी रद करना पड़ा, जहां उन्हें एसएसबी के स्थापना समारोह में शामिल होना था। कोहरे की वजह से कई उड़ानें रद हुईं और दर्जनों ट्रेनें देरी से चलीं।

    दिल्ली में शीतलहर की आधिकारिक घोषणा

    मौसम विभाग ने राजधानी में शीतलहर चलने की घोषणा की है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने, अथवा सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम होने पर शीतलहर मानी जाती है। तापमान 2 डिग्री या उससे नीचे पहुंचने अथवा सामान्य से 6.5 डिग्री की गिरावट पर भीषण शीतलहर घोषित की जाती है।

    पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। कानपुर, बरेली सहित कई जिलों में स्कूल बंद रहे, जबकि बुंदेलखंड के कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया।

    प्रदेश में बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखीमपुर खीरी में 8 और बाराबंकी में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वाराणसी में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर सबसे कम 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है।

    घाटी में 40 दिन का चिल्ले कलां

    कश्मीर घाटी में रविवार से 40 दिन का सबसे कड़ा सर्दी का दौर ‘चिल्ले कलां’ शुरू हो रहा है, जो 30 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान भारी हिमपात होता है और तापमान शून्य से नीचे बना रहता है, जिससे जलस्रोत तक जम जाते हैं। हालात से निपटने के लिए आम लोग तैयार हैं और प्रशासन ने बर्फ हटाने की मशीनें भी तैनात कर दी हैं।

    IGI एयरपोर्ट पर 138 उड़ानें रद, 700 से ज्यादा विलंबित

    कम दृश्यता के कारण IGI एयरपोर्ट पर 138 उड़ानें रद की गईं, इनमें 69 आगमन और 69 प्रस्थान शामिल हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार एयरपोर्ट पर ‘लो विजिबिलिटी प्रोसीजर’ लागू किया गया। करीब 700 उड़ानें देरी से चलीं। सुरक्षित लैंडिंग के लिए सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक कैट-3बी प्रोटोकॉल लागू रहा। सात उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।

    दिल्ली से देहरादून की उड़ान रद की गई, जबकि भुवनेश्वर-देहरादून उड़ान को जयपुर डायवर्ट किया गया। पटना एयरपोर्ट पर नौ आगमन और 15 प्रस्थान उड़ानें 30 मिनट से तीन घंटे तक लेट रहीं। झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजे के बाद लैंडिंग शुरू हुई।

    70 से अधिक ट्रेनें देर से पहुंचीं

    दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें दो घंटे से अधिक की देरी से पहुंचीं। राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो और हमसफर जैसी प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। नई दिल्ली–लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली–कालका शताब्दी दो घंटे और नई दिल्ली–राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस करीब दो घंटे लेट पहुंची।

    Post Views: 370

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज सूर्य देव की कृपा किस पर रहेंगे मेहरबान, किसे रहना होगा सावधान पढ़ें 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…
    Next Article नया रायपुर में ‘खूनी’ टेक्नो पार्टी इस गैंग का तांडव, गाड़ियां तोड़ीं,होटल में मचा कोहराम…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता साथ बैठकर खाया ये व्यंजन…

    May 4, 2026

    एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, सीएम ने कराया गृह प्रवेश…

    May 4, 2026

    सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी सीएम साय…

    May 4, 2026

    घर पर बनाएं मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी, ये है आसान और झटपट रेसिपी…

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता साथ बैठकर खाया ये व्यंजन…
    • एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, सीएम ने कराया गृह प्रवेश…
    • सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी सीएम साय…
    • घर पर बनाएं मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी, ये है आसान और झटपट रेसिपी…
    • नेपाल को भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया है करारा जवाब; लिपुलेख के रास्ते मानसरोवर यात्रा पर जताया इन्होंने था विरोध…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?