Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गीत-संगीत की महफिल से गुजेंगा भोरमदेव महोत्सव का मंच
    छत्तीसगढ

    गीत-संगीत की महफिल से गुजेंगा भोरमदेव महोत्सव का मंच

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोरमदेव महोत्सव 30 और 31 मार्च को, तैयारियां शुरू

    कवर्धा, 23 मार्च। कोविड संक्रमण के दो वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष 26वां भोरमदेव महोत्सव को आयोजन किया जाएगगा। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन आगामी 30 और 31 मार्च 2022 को होगा। महोत्सव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। इस दो दिवसीय मोहत्सव में छत्तीसगढ़ की कला,संस्कृति, रीति रिवाजों के साथ बॉलीवुड की सुमधुर गीत-संगीत की महफिल से महोत्सव का मंच गुंजेंगा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में मंदिर परिसर पर अधिकारियों और जनप्रतिधियों की संयुक्त लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की। बैठक में भोरमेदव महोत्सव की आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। सभी सुझाओं पर विचार करने का कलेक्टर ने भरोसा भी लिया। महोत्सव की तैयारियों के साथ-साथ मंदिर की साज-सज्जा के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। यहां बताया कि हर वर्ष यहां मंदिर के प्राचीन सरोवर में दीपदान करने का एक अलौकिक रिवाज है। दो दिवसीय महोत्सव के दौरान दिन में मंदिर के सामने भजन’-किर्तन का अयोजन भी होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के आंचलिक कलाकारों को मौका भी दिए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा,जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्,पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह, वनमंडलाअधिकारी श्री चुरामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल,ग्राम सरंपच, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

    कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बैठक के बाद भोरमदेव महोत्सव स्थल, प्राचीन सरोवर, पार्किग स्थल, मेला स्थल सहित उद्यान का भी अवलोकन कर तैयारियों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम श्री विनय सोनी ने महोत्सव के आयोजन के लिए अधिकारियों के सौपे गए दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। बैठक में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था बस स्टैण्ड पर मार्गदर्शन कराना पार्किंग व्यवस्था, पैट्रोलिंग व्यवस्था मोबाईल पार्टी की व्यवस्था की जिम्मदारी दी गई है। इसी प्रकार सत्कार व्यवस्था, वनमण्डलाधिकारी कबीरधाम को मंच एवं बेरिकेट्स हेतु आवश्यक बास-बल्ली की व्यवस्था, अतिरिक्त कलेक्टर, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोड़ला, कवर्धा को संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी विभागीय प्रर्दशनी एवं स्टाल प्रभारी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कवर्धा, को भोरमदेव तालाब एवं आस-पास साफ-सफाई, पर्यटन मंडल मोटल नागमोरी में व्ही.व्ही.आई.पी भोजन, स्वलपाहार, गार्डन में साफ-सफाई, जिला सेनानी नगर सेना को नौकायन गोताखोर जाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि., भोरमदेव मंदिर प्रांगण मंच, विश्राम गृह, स्थायी स्वागत द्वार की साफ-सफाई पुताई, बेरीकेटिंग व हैलीपेड व्यवस्था, मेला स्थल पर विभागीय प्रर्दशनी का स्टाल व्यवस्था, भोरमेदेव रेस्ट हाउस, स्टेज निर्माण साज, सजावट, तकनीकी सहायता, कार्यपालन अभियंता ग्रायां सेवा सभाग को धर्मशाला मुख्य सड़क से कार्यक्रम स्थल एप्रोच रोड लक्ष्मण झूला गार्डन पत्थर पिल्हर एवं पुलिया का चिन्हाकन, मरम्मत एवं दुरुस्ती, कार्यपालन अभियंता ग्रा. यां सेवा संभाग कवर्धा को, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग को पर्यटन मण्डल मोटल में व्ही व्ही. आई.पी भोजन व्यवस्था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बोड़ला, कवर्धा को सड़क किनारे के संपूर्ण ग्रामों में साफ-सफाई की आवश्यक व्यवस्था, चिल्फी-मोरमदेव मार्ग, कवर्धा-भोरमदेव मार्ग, बोडला-भोरमदेव मार्ग में पड़ने वाले ग्राम पंचायतों के स्वागत द्वार की व्यवस्था, मुख्य नगर पालिका अधिकारी न.पा.प. कवर्धा को कार्यक्रम स्थल, मंदिर प्रांगण एवं आस-पास की सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था, अस्थायी एवं चलित शौचालयों की व्यवस्था, पानी टेंकर की व्यवस्था।
    इसी तरह सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग को आदिवासी, बैगा नृत्य का प्रदर्षन एवं उनके कलाकारों की सम्पूर्ण व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मोबाईल एम्बुलेस, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, दवाईयाँ, चिकित्सक दल मय स्टाफ की व्यवस्था -मेला स्थल पर, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड को मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था, टेपनल की आवश्यक व्यवस्था, बोरिंग की साफ-सफाई, पानी पाऊच की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, उप संचालक, कृषि को आमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र मुद्रण, मोमेन्टो की व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी को मंदिर प्रांगण के बोर्ड पेंटिग, पोस्टर बैनर प्रिन्ट, मंदिर एवं मंच में पूजा व्यवस्था, स्कूलीय बच्चों के कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था, खाद्य अधिकारी, उप संचालक, कृषि को विशिष्ट अतिथियों एवं उच्चाधिकारियों के भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था, श्री अमन कुमार चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार, कवर्धा
    खाद्य निरीक्षक, कवर्धा, बोड़ला को भोजन पास की व्यवस्था, जिला आबकारी अधिकारी को सर्किट हाउस कवर्धा में अति. विशिष्ट व्यक्तियों एवं कलाकारों के रूकने तथा भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था, कवर्धा से भोरमदेव कार्यक्रम स्थल लाने एवं ले-जाने की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता, छ.रा.वि.वि.कम्पनी मर्या.को मेला स्थल, मंच, मंदिर, मंदिर प्रांगण एवं रेस्ट हाऊस, भोरमदेव सर्किट हाऊस कवर्धा में समुचित विद्युत आपूर्ति, अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वियां) को कार्यक्रम स्थल तथा मुख्य मंच में विद्युत व्यवस्था तथा जनरेटर व्यवस्था, अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा.) बोड़ला, तहसीलदार, बोड़ला को कार्यक्रम स्थल पर अतिविशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों व गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था, तहसीलदार, बोड़ला, थाना प्रभारी, बोड़ला को मार्गदर्शन, नियंत्रण कक्ष व्यवस्था, तहसीलदार, बोड़ला को पर्याप्त संख्या में पटवारी, कोटवार की व्यवस्था सभी शिफ्टों में रखेंगे, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बोड़ला, कवर्धा, जिला सत्कार अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, प्र.म.ग्रा.स.यो. को विशिष्ट, अतिविशिष्ट एवं कलाकारों की स्वागत व्यवस्था, मंच प्रभारी एवं वालेन्टियर व्यवस्था एवं वाहन व्यवस्था,कलाकारों के आवास की व्यवस्था, संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर, जिला नाज़िर, कलेक्टर कार्यालय को वित्तीय एवं भुगतान व्यवस्था, श्री अवधेशनंदन श्रीवास्तव, सहायक परियोजना समन्वयक रा गां शि मि कबीरधाम, तुलिका शर्मा, एससीआई, आरटीआई काउन्सलर, जिला चिकित्सालय को उद्घोषणा कार्य, सहायक संचालक उद्यान को मंदिर एवं कार्यक्रम स्थल पर स्वागत हेतु पुष्प माला, गुलदस्ता इत्यादि की व्यवस्था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जन. पंचायत बोड़ला दीपदान की व्यवस्था, और सहायक संचालक, जनसम्पर्क को सम्पूर्ण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार, समस्त पत्रकारगणों हेतु आवश्यक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंत्री गुरू रूद्रकुमार ने पंडरी छत्तीसगढ़ हाट परिसर में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
    Next Article टी.बी जागरूकता की दी गई जानकारी 200 प्रतिभागियों ने निकाली रैली
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…
    • राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय
    • भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…
    • एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…
    • मध्यप्रदेश में इतने हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रोत्साहन राशि भी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?