Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश को मिली बड़ी सौगात: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी इतने MBBS सीटों पर होगा प्रवेश…
    छत्तीसगढ

    प्रदेश को मिली बड़ी सौगात: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी इतने MBBS सीटों पर होगा प्रवेश…

    By Tv36 HindustanJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर प्रवेश शुरू होगा। इस तरह प्रदेश में कुल 250 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ जाएंगी, जिससे चिकित्सा शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

    इन पांच जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
    एनएमसी से स्वीकृति मिलने के बाद गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे। इन सभी संस्थानों में शुरुआती चरण में 50-50 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई शुरू होगी।

    सरकार का मानना है कि इन मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई खुशी
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री ने लिखा कि नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के गीदम से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र कुनकुरी तक अब युवाओं को अपने क्षेत्र के करीब ही मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे प्रदेश के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा शिक्षा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

    प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार
    मुख्यमंत्री ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा।
    मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को भी मिला लेटर ऑफ परमिशन
    इन पांच मेडिकल कॉलेजों में शामिल मनेंद्रगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज को भी एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) से लेटर ऑफ परमिशन (LoP) जारी कर दिया गया है। इसके बाद यहां भी 2026-27 शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।

    स्वास्थ्य मंत्री बोले- जनता से किया वादा निभाया
    स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि जनता से किया गया वादा पूरा हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को देते हुए कहा कि इससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा और व्यापक होगा।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…
    Next Article आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत के ये 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल…

    July 13, 2026

    रोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव…

    July 13, 2026

    आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना…

    July 13, 2026

    अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत के ये 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल…
    • रोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव…
    • आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना…
    • प्रदेश को मिली बड़ी सौगात: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी इतने MBBS सीटों पर होगा प्रवेश…
    • अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?