छत्तीसगढ़:– सरकार ने पुलिस विभाग में अहम फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Arun Dev Gautam को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वे अब तक इस पद पर प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें स्थायी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यह निर्णय उस समय आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के राज्य दौरे की तैयारी चल रही है।
अनुभवी IPS अधिकारी को मिली कमान
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में काम किया है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अहम भूमिका
बस्तर रेंज में आईजी रहते हुए उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखा और चुनावों के दौरान शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।
सम्मान और उपलब्धियां
उनके करियर में कई महत्वपूर्ण सम्मान शामिल हैं। वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कोसोवो में सेवा के लिए यूएन मेडल मिला। इसके बाद 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया।
