Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्लैकमेलिंग, अपहरण और दुष्कर्म की अजब कहानी छात्रा को तीन बीवियों का पति अगवा कर ले गया दूसरे राज्य फिर…..
    Uncategorized

    ब्लैकमेलिंग, अपहरण और दुष्कर्म की अजब कहानी छात्रा को तीन बीवियों का पति अगवा कर ले गया दूसरे राज्य फिर…..

    By Tv 36 HindustanMarch 7, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आपने लव, सेक्स और धोखे की तमाम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में ब्लैकमेलिंग, अपहरण और दुष्कर्म की अजब कहानी सामने आई हैं। कांकेर में एक कॉलेज छात्रा को तीन बीवियों का पति अगवा कर तमिलनाडु ले गया।वहां छात्रा को अपनी बहन बताया और साथ रख दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह करीब एक माह बाद छात्रा उसके चंगुल से छूटी तो पूरा मामला खुला। अब छात्रा ने परिजनों संग आमाबेड़ा थाने पहुंच FIR दर्ज कराई है।दरअसल, इस कहानी की शुरुआत हुई एक रॉन्ग नंबर कॉल से। आमाबेड़ा इलाके की 19 साल की लड़की कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है।

    वह अंतागढ़ में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करती है। जब वह नवंबर 2021 में अपने घर आई थी तो उसके मोबाइल पर एक कॉल आया।कॉल छात्रा के भाई ने रिसीव किया तो कट हो गया। कुछ देर बाद फिर मोबाइल बजा तो इस बार छात्रा ने रिसीव किया और रॉन्ग नंबर बता कट कर दिया।

    पहली बार फार्म भरने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

    इसके बाद भी उसी नंबर से एक युवक बार-बार कॉल करता रहा। फिर छात्रा से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवक ने खुद को आमाबेड़ा का ही रहने वाला बताया। इसके बाद दोनों की मुलाकातें होने लगीं।

    दिसंबर 2021 में युवक ने छात्रा को कॉल किया और कांकेर में फार्म भरने जाने का बहाना बना बुलाया, लेकिन उसे बाइक पर कोरर ले गया। छात्रा ने वापस जाने जिद की तो उसे आमाबेड़ा डैम ले गया और जंगल में उससे दुष्कर्म किया।फिर ब्लैकमेलिंग और अपहरण कर ले गया तमिलनाडु युवक ने इसके बाद छात्रा को घर छोड़ दिया, लेकिन फिर बार-बार कॉल कर उस पर मिलने का दबाव बनाता। छात्रा के मना करने पर दुष्कर्म की घटना को लेकर ब्लैकमेल करने लगा। इसी दौरान छात्रा पर दबाव बना उसे रायपुर-दुर्ग चलने के लिए कहा और फिर 21 जनवरी को उसे ट्रेन से तमिलनाडु के एक शहर ले गया।

    लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक वहीं एक मिल में काम करता था। मिल मालिक को बताया था कि छात्रा उसकी बहन है।मिल मालिक ने भरोसा कर उसे एक कमरा रहने के लिए दे दिया। अनजान जगह होने के चलते छात्रा भी डर से चुप रही। वहां भी दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की पत्नी तमिलनाडु आने वाली थी तो वह छात्रा को सुकमा के कोंटा में छोड़ कर भाग निकला।साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच परिजन छात्रा को तलाश करते रहे।

    जब छात्रा के आमाबेड़ा और अंतागढ़ दोनों जगह पता नहीं चला तो उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    छात्रा के मोबाइल से सारे कॉन्टेक्ट डिलीट किए, सिम भी तोड़ा

    छात्रा का मोबाइल बंद कर दिया। सभी कॉटेक्ट नंबर भी डिलीट कर दिए और सिम तोड़ दिया था। छात्रा ने मोबाइल व सिम मांगा तो उसे नया दिया। युवक ने स्वयं को आमाबेड़ा निवासी व मंडावी परिवार का बताया था।

    छात्रा को तमिलनाडु में पता चला कि उसकी तीन पत्नियां हैं। एक गांव में, दूसरी यहां आने वाली है और तीसरी छोड़ चुकी है। थाना प्रभारी भोजराम ध्रुव ने बताया कि आरोपी के तुमसनार निवासी नारद प्रधान होने का पता चला है, पर इस नाम पर संदेह है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपत्नी छोड़कर चली गई मायके तो दरिंदे पिता ने नाबालिग बेटी से पूरी की हवस!
    Next Article Pinup Casino India ELMATELEKOM Yeni Nesil Fiber Internet
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में कंगाली लाते हैं ये 5 पौधे आज और अभी ही इन्हें बाहर निकाल फेकें…
    • फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से ये होता है चमत्कारी फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन…
    • तो इस किस दिन है ज्येष्ठ अमावस्या जानिए सबसे सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस अमावस्या की महिमा…
    • आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार अमूल – मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, ये नई दरें कल से लागू…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए इतने लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?