Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे सहायक शिक्षकों की हड़ताल जारी है, शिक्षकों की हडताल से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
    छत्तीसगढ

    11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे सहायक शिक्षकों की हड़ताल जारी है, शिक्षकों की हडताल से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

    By Tv 36 HindustanDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोंडागांव, 23 दिसंबर। जिले के तीन हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक स्कूल छोड़कर अपनी मांग मनवाने सड़क पर उतर गये हैं, और सरकार से वेतन विसंगति दूर कर समान वेतन की मांग कर रहे हैं। सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सरकार के सामने अपना पक्ष रखते हुये कहा है कि वर्तमान में एलबी संवर्ग को अन्य संवर्ग की तुलना में कम वेतन दिया जा रहा है। सहायक शिक्षक फेडेरेशन पिछलें 11 दिसंबर से हड़ताल पर है। ऐसे भी शिक्षकों की कमी से स्कूलों पढ़ाई प्रभावित हो रही है, पिछले डेढ़ साल से कोरोना के चलते स्कूल बंद रहे, अब शिक्षकों की हडताल से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
    संघ के संभागीय अध्यक्ष शिवराज ठाकुर के नेतृत्व में कोंडागांव में धरना दिया गया। संभाग के दूसरे जिलों में भी संयुक्त शिक्षक संघ के सदस्य आंदोलन में शामिल रहे। लंबे समय से वेतन विसंगति के कारण हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठा रहे सहायक शिक्षकों के फेडरेशन का दावा है कि कांग्रेस जब सत्ता में नहीं थी तब भी उसके द्वारा वेतन विसंगति को स्वीकार कर सत्ता में आने पर दूर करने का भरोसा दिया गया था।
    सरकार बनने के बाद भी समय-समय पर सरकार में बैठे लोगों द्वारा वेतन विसंगति दूर करने की बात लगातार कही जा रही है पर कोई निर्णय अब तक नहीं लिया जा सका है। सहायक शिक्षकों की हड़ताल का विभिन्ना कर्मचारियों ने नैतिक समर्थन किया है और शिक्षकों के एक प्रमुख संगठन संयुक्त शिक्षक संघ ने एक कदम आगे बढ़कर एक दिन का सामूहिक लेकर आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। शिवराज ठाकुर ने कहा कि यदि आंदोलन लंबा चलता है और वेतन विसंगति दूर करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लेती है तो उनका संघ भी शाला बहिष्कार कर आंदोलन में कूद जाएगा। इधर बस्तर संभाग में सहायक शिक्षकों की हड़ताल के कारण कांकेर, नारायणपुर, कोंडगांव, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिले को मिलाकर 6643 सरकारी प्राथमिक शालाओं में पढ़ाई ठप पड़ चुकी है। प्रांतीय आंदोलन में संभाग के करीब 13 हजार सहायक शिक्षक आंदोलन में शामिल हैं। स्कूलों के ताले खोड़ने की व्यवस्था शिक्षा प्रशासन द्वारा की गई है लेकिन पढ़ाई जारी रखने को लेकर व्यवस्था नहीं की जा सकी है। संयुक्त संचालक संभागीय शिक्षा कार्यालय को जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संभाग के 90 फीसद से अधिक प्राथमिक शालाएं ठप जैसी स्थिति में हैं।

    Post Views: 0

    #diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police children's studies affected by teachers' strike CM Bhupesh Baghel community continues corona infected Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh Omicron patients PM Narendra modi Police Raigarh since December 11 The strike of assistant teachers who have been on indefinite agitation
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article1xbet зеркало вход на официальный сайт 1хбет️
    Next Article मनेंद्रगढ़ वन मंडल: 5 हेक्टेयर का वृक्षारोपण हुआ गायब
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में जेन-जी पर सरकार का बड़ा फोकस; युवाओं के जरिए नाराज मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज…

    October 6, 2026

    प्रदेश में बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई का दौर जारी; अगले दिनों में बारिश के आसार…

    October 6, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , यहां आमने-सामने होंगी दोनों टीमें…

    October 6, 2026

    स्विट्जरलैंड के साथ भारत की बड़ी डील, 5 अहम समझौतों से मजबूत होगी साझेदारी…

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में जेन-जी पर सरकार का बड़ा फोकस; युवाओं के जरिए नाराज मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज…
    • प्रदेश में बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई का दौर जारी; अगले दिनों में बारिश के आसार…
    • भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , यहां आमने-सामने होंगी दोनों टीमें…
    • स्विट्जरलैंड के साथ भारत की बड़ी डील, 5 अहम समझौतों से मजबूत होगी साझेदारी…
    • “वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की अनदेखी 28 वृद्धजनों के लिए बंद रहा सम्मान के मंच का दरवाजा कलेक्टर से शिकायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?