Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 15 जून तक स्थगित रहेगा पहलवानों का धरना…
    शीर्ष आलेख

    15 जून तक स्थगित रहेगा पहलवानों का धरना…

    By Tv 36 HindustanJune 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की है. मुलाकात में पहलवानों ने अपनी 5 डिमांड रखी हैं जिसमें उन्होंने फिर से बृज भूषण की जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया है. पहलवानों की ओर से बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक अनुराग से मिलने के लिए पहुंचे थे.

    पहलवानों और अनुराग के बीच करीब 5 घंटे तक बातचीत हुई है. इसके बाद साक्षी मलिक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन 15 जून तक स्थगित रहेगा. अगर बृजभूषण पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर से आंदोलन पर विचार करेंगे.पहलवान बजरंग पूनिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है कि सरकार ने बातचीत के दौरान उनसे 15 जून तक का समय मांगा है.

    सरकार की ओर से उन्हें दिलासा दी गई है कि 15 जून तक जांच का स्टेटस बताया जाएगा. पूनिया का कहना है कि उन्होंने फिलहाल अपना प्रदर्शन खत्म नहीं किया है. अगर 15 जून के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर से आंदोलन पर विचार करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार से कुछ बिंदुओ पर बातचीत हुई है. हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि जो बात आज हुई है वह और पहले हो जानी चाहिए थी.

    पूनिया ने यह भी बताया कि पहलवानों के ऊपर 28 मई को प्रदर्शन के दौरान जो केस दायर किया गया था वह भी वापस लिया जाएगा.पहलवानों से सकारात्मक चर्चा हुई- अनुरागवहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि उन्होंने कल पहलवानों को सरकार की तरफ से बातचीत का न्योता दिया था. आज काफी लंबी बात हुई है.

    जो आरोप बृजभूषण पर लगाए गए हैं उन पर 15 जून तक जांच करके चार्जशीट दायर की जाएगी. इसके साथ ही खिलाड़ियों की बाकी मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सारी बातें सरकार ने खुले मन से की हैं, और यह बैठक सकारात्मक रही है. इस दौरान अनुराग ने पहलवानों की मांगे भी बताई हैं.ट्विटर पर दिया था न्योतापहलवानों को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर रात ट्विटर पोस्ट करके मुलाकात का न्योता दिया था जिसके बाद बुधवार को पहलवान उनसे मिलने के लिए पहुंचे.

    पिछले 5 दिन में सरकार से पहलवानों की यह दूसरी मुलाकात हैं. इससे पहले इन खिलाड़ियों ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इनके आंदोलन में मुख्य रूप से शामिल विनेश फोगाट इन दिनों अपने गांव गई हुई हैं

    सरकार से पहलवानों ने की ये डिमांड

    बृजभूषण पर जो आरोप लगाए हैं उस मामले में 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए30 जून तक फेडरेशन का फ्री और फेयर चुनाव किया जाएकुश्ती महासंघ की अगली अध्यक्ष महिला ही बनेमहिला खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान की जाएअखाड़े और खिलाड़ियों के खिलाफ जो FIR हुई हैं वह वापस की जाएं

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवामा डेरी कंपनी नई रेंज का सिक्का पैक मार्केट में घी उतारा,, यह एक उत्कृष्ट ईएसओ प्रमाणित कंपनी से प्रमाणित है….
    Next Article सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली ये ट्राईसाइकिल…

    October 10, 2026

    विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्यमंत्री साय…

    October 10, 2026

    भावनात्मक,समाजिक व सन्तुलित जीवन जीने में सकारात्क सोच निर्मित करना मानसिक स्वास्थ्य को प्रेरित करता है…

    October 10, 2026

    सरकार आपके द्वार शिविर से खिले हितग्राहियों के चेहरे, बुजुर्ग दीनबंधु को श्रवण यंत्र और राजकुमारी को मिला पक्का आवास

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली ये ट्राईसाइकिल…
    • विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्यमंत्री साय…
    • भावनात्मक,समाजिक व सन्तुलित जीवन जीने में सकारात्क सोच निर्मित करना मानसिक स्वास्थ्य को प्रेरित करता है…
    • सरकार आपके द्वार शिविर से खिले हितग्राहियों के चेहरे, बुजुर्ग दीनबंधु को श्रवण यंत्र और राजकुमारी को मिला पक्का आवास
    • सेवा संकल्प शिविर में श्रमिक परिवारों को मिला आर्थिक संबल उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने वितरित किए योजनाओं तहत चेक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?