*रायपुर:-* वामा डेरी प्राइवेट लिमिटेड ने बाजार में अपनी कंपनी का नई रेंज की सिक्का पैक घी उतारा है जो एक उत्कृष्ट ईएसओ प्रमाणित कंपनी से प्रमाणित है और बामा डेयरी ने नए रेंज के दो नए की के वेरिएंट्स बिक्री हेतु मार्केट में लांच किया है जिसमें देसी गाय का घी एवं शुद्ध घी सिक्का पर 1 लीटर पैक में उपलब्ध है वामा डेरी सिक्का पैक शुद्ध देशी घी उतारा है , जो छातिसगढ़ में बना है और जिसे गाय के प्राकृतिक दूध से मिले ताजा क्रीम से बनाया गया है और इसमें किसी तरह के प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

वामा का गाय का घी 1 लीटर, 5 लीटर और 15 लीटर की पैकिंग में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।वामा डेरी के सीईओ अनूप जैन ने कहा कि हमारे उत्पादों में घी को शामिल किए जाने के बाद हमें उम्मीद है कि ग्राहकों तक हमारी पहुंच और बढ़ेगी तथा हम उन्हें श्रेष्ठ गुणवत्ता के उत्पाद पहुंचाने के अपने वादे को पूरा करेंगे। वामा डेरी का घी पूरी तरह गाय के दूध से बना है। इसमें कोई भी बाहरी पदार्थ या रंग मिला हुआ नहीं हैै और यह पूरी तरह से शुद्ध है। यह हमारे उपभोक्ताओं के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है।

भारतीय परिवारों में घी बहुत जरूरी है और इसके रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए वामा में हम यह मानते हैं कि यह श्रेष्ठ गुणवत्ता का होना चाहिए और लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका कोई खराब असर नहीं होना चाहिए। वामा का घी पूरी तरह गाय के शुद्ध दूध से निकली क्रीम से बनाया गया है और यह सबको घर के बने घी की याद दिलाएगा।
सीईओ अनूप जैन ने बताया किघी का उपयोग भारत में सदियो से सुदिष्ट पकवान एवं जड़ीबूटियों के उत्पादों में बहुत अच्छे तरीके उपयोग होता है का परम्परागत सुपरफूड है जो पोषण, मूल्य और स्वाद की दृष्टि से बहुत समृद्ध होता है। घी विटामिन ए और के का बहुत अच्छा स्रोत है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा हाजमा सही रखता है।
इसमें एंटऑक्सीडेंटस भी होते हैं, इसीलिए घी का सही मात्रा में उपयोग स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपयोगी है।वामा डेरी का घी इस तरह बनाया गया है कि उपभोक्ताओं को घर के बने घी और वामा घी में कोई अंतर महसूस नहीं होगा। इसमें घर के बने घी जितना ही पोषण और स्वाद है। इससे लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और यह उनकी एनर्जी को बढ़ाता है। वामा डेरी के दूध, दही, मसाला छाछ जैसे उत्पाद पहले से ही बाजार में उपलब्ध हैं