Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इस देश का सुल्तान 56 साल से है प्रधानमंत्री,जिसके बाथरूम में वाशबेशिन भी सोने के हैं……
    News

    इस देश का सुल्तान 56 साल से है प्रधानमंत्री,जिसके बाथरूम में वाशबेशिन भी सोने के हैं……

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मलेशिया आप जानते होंगे. विदेश घूमने की बात करने वक्त जो दो एक नाम झट से लोग मुंह पर दे मारते हैं, उनमें सिंगापुर, मलेशिया जरूर रहते हैं. इसी मलेशिया के बगल में एक छोटा सा देश है – ब्रुनेई.ब्रुनेई को साल 1984 में ब्रिटेन से आजादी मिली. आजादी मिलने के बाद ही से हसनल बोल्कैया इस देश के सुल्तान हैं. उनका पूरा नाम हसनल बोल्कैया इब्नी उमर अली सैफुद्दीन III है. तब जब दुनिया के अधिकतर देश लोकतंत्र की ओर बढ़ रहे हैं, यह अपने आप में रोचक है जानना कि ब्रुनेई के लोग अपने राजकुमार की शादी में नाचते-झूमते नजर आते हैं और यहां की शाही शादी दस दिनों तक चलती है.

    आज जानते हैं हम मलेशिया और साउथ चाइना सी से लगे इस छोटे से देश के बारे में जिसके पास अकूत संपत्ति है. जिसका राजा दुनिया के सबसे महंगे महल में रहता है. जिसके पास अपना जू है और जो सोने के वाशबेसिन इस्तेमाल करता है.1984 के बाद से हसनल बोल्कैया न केवल इस देश के सुल्तान हैं बल्कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर भी काम कर रहे हैं. 5 अक्टूबर 1967 को उनके पिता इस्तेरी पेंगिरन अनाक दमित का निधन हुआ. इसके बाद उमर अली सैफुद्दीन III देश के राजा बने. वह दुनिया के कुछ जो पूरी तरह से राजशाही वाले देश हैं, उनमें से एक पर शासन कर रहे हैं.

    क्योंकि अधिकतर देशों में या तो राजशाही पूरी तरह समाप्त हो गई है या है भी तो उसके पास इतनी ताकत नहीं. मगर सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III ऐसे राजा हैं जिनका ब्रुनेई पर एकछत्र शासन है. वह ब्रुनेई के सभी अहम फैसले खुद करते हैं और बेहद मंहगी जीवनशैली जीते हैं.सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सुल्तानसुल्तान हसनल बोल्कैया की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास कुल 30 अरब डॉलर की संपत्ति है. वह चूंकि 1967 से लगातार राजगद्दी पर कायम हैं, इसलिए वह फिलहाल दुनिया में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले राज्य प्रमुख हैं. साल 2017 में जब सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III ने राजा रहते हुए 50 साल पूरे किये तो उन्होंने उसकी सालगिरह को बहुत धूमधाम से मनाया था.

    इस तरह वह वह महारानी एलिजाबेथ के बाद किसी देश पर शासन करने वाले दुनिया के दूसरे सम्राट बन गए थे

    अमीरी में पूरी दुनिया में डंका, राजकुमार ने आम लड़की से की शादी लेकिन अंदाज निरालासुल्तान के पास है अपना चिड़ियाघरसुल्तान के पास संपत्ति की कोई कमी नहीं है. कहते हैं कि उनका महल, दुनिया के सबसे बड़े महल के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है. यह 20 लाख स्क्वायर फूट में फैला हुआ है. महल का गुंबद 22 कैरेट सोने से सजाया गया है. एक जानकारी के मुताबिक सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III के पैलेस की कीमत ढाई हजार करोड़ रुपये की बताई जाती है. 1700 कमरे वाले महल में स्वीमिंग पुल से लेकर क्या नहीं है. कहते हैं कि 3 हजार करोड़ की एक प्राइवेट सुल्तान के पास है जिसके बाथरूम में वाशबेशिन भी सोने के हैं.

    वहीं उनका अपना चिड़ियाघर भी है जहां सुल्तान अक्सर समय बिताते हैं.ब्रुनेई के बारे में कुछ खास बातेंब्रुनेई साउथ ईस्ट एशिया यानी दक्षिण पूर्व एशिया में बोर्नियो द्वीप के पास मौजूद देश है. तेल और गैस जैसे कीमती संसाधन से भरे पूरे ब्रुनेई के लोग मलय भाषा बोलते हैं. इसकी आबादी लगभग पांच लाख के आसपास है. यहां रहने वाले लोगों की जीवन प्रत्याशा दर पुरुषों के मामले में 73 साल है. जबकि ब्रुनेई की महिलाएं औसत तौर पर 75 साल का जीवन जीती है. यह देश करीब 6 हजार स्क्वायर किलोमीटर में फैला है. ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान है. यहां करेंसी ब्रुनेई डॉलर चलती है. ब्रुनेई में प्रेस की आजादी नहीं है.ब्रुनेई के पास तेल और गैस की है ताकतप्राइवेट प्रेस अगर है भी तो वह राज परिवार ही के नियंत्रण ही में है.

    बाकी राजनीति और धर्म पर लिखने से पहले लोग और मीडिया संस्थान खुद ब खुद सेंसरशिप बरतते हैं. हाल के बरसों में अगर याद करें तो ब्रुनेई साल 2014 में चर्चा में आया था. तब वह पहला पूर्वी एशिया के ऐसा देश बन गया था जिसने शरिया कानून को अपने यहां लागू कर दिया था.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india The Sultan of this country has been the Prime Minister for 56 years Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleघर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट करने का इंतजाम करने में हो रही परेशानी, इस तरह एक साल में पाए 10 लाख रुपए….
    Next Article अमूल दे रही कमाई करने का मौका, 5 से 10 लाख रुपए तक कमा सकते हैं इस तरह….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर सभी जानकारी…

    November 20, 2026

    मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गरमाई सियासत ,इमरान मसूद के आरोप पर BJP का पलटवार…

    November 20, 2026

    सोने के भाव में धड़ाधड़ भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट का आज क्या है रेट…

    November 20, 2026

    चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

    November 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर सभी जानकारी…
    • मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने पर गरमाई सियासत ,इमरान मसूद के आरोप पर BJP का पलटवार…
    • सोने के भाव में धड़ाधड़ भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड रेट, 24 कैरेट और 22 कैरेट का आज क्या है रेट…
    • चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…
    • मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?